Tata Motors सेंसेक्स में Dr Reddy's की लेगी जगह, Nuvama का अनुमान- 3.5 करोड़ डॉलर का होगा इनफ्लो

Tata Motors Share : नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, इंडेक्स में 0.8 फीसदी के वेटेज के साथ डॉ. रेड्डीज के बाहर होने से इंडेक्स से 10 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो और 1.1 फीसदी के वेटेज के साथ टाटा मोटर्स के शामिल होने से 13.5 करोड़ डॉलर का इनफ्लो होगा

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में सेमी एनुअल रिबैलेंस (SAIR) यानी हर छह महीने में होने वाला बदलाव 16 दिसंबर को प्रस्तावित है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Motors Share : एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में सेमी एनुअल रिबैलेंस (SAIR) यानी हर छह महीने में होने वाला बदलाव 16 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसमें टाटा मोटर्स संभवतः डॉ. रेड्डीज (Dr Reddy) की जगह ले लेगी। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, इस बदलाव से 3.5 करोड़ डॉलर का नेट इनफ्लो सुनिश्चित होगा। इससे इंडेक्स में 0.8 फीसदी के वेटेज के साथ डॉ. रेड्डीज के बाहर होने से इंडेक्स से 10 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो और 1.1 फीसदी के वेटेज के साथ टाटा मोटर्स के शामिल होने से 13.5 करोड़ डॉलर का इनफ्लो होगा। ऐसा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (exchange traded funds) और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा पोर्टफोलियो में बदलाव की वजह से होगा।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में 19% तक की जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    19 दिसंबर से प्रभावी होगा बदलाव


    बीएसई की एक रिलीज के मुताबिक, ये बदलाव 19 दिसंबर को बाजार के खुलने के शुरुआती घंटों में प्रभावी होंगे। बीएसई एसएंडबी डाउ जोन्स इंडाइसेज एलएलसी के साथ मिलकर एशिया इंडेक्स को ऑपरेट करती है।

    शुक्रवार, 16 दिसंबर को पूर्वाह्न 11.15 बजे सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 61,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। 15 दिसंबर को सेंसेक्स 878.88 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

    Nykaa Bulk Deal : क्राविस इनवेस्टमेंट ने बेचे नायका के 629 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए किस भाव पर हुई डील

    एसएंडपी बीएसई 100 में होंगे ये बदलाव

    एसएंडपी बीएसई 100 और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 इंडेक्स से अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) को हटा दिया जाएगा। साथ ही, अडानी पावर (Adani Power) और इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) को जोड़ दिया जाएगा। वहीं एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 50 (S&P BSE Sensex 50) और एसएंडपी बीएसई बैंकेक्स (S&P BSE BANKEX) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    Multibagger: गिरावट के माहौल में भी 20% उछला इस फर्टिलाइजर्स कंपनी का शेयर, इस साल दिया है 153% का रिटर्न

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।