Multibagger: गिरावट के माहौल में भी 20% उछला इस फर्टिलाइजर्स कंपनी का शेयर, इस साल दिया है 153% का रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार आज 15 दिसंबर को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि इस गिरावट के माहौल में भी मद्रास फर्टिलाइजर्स (Madras Fertilizers) के शेयरों ने आज 20% के उछाल के एनएसई पर अपनी ऊपर सर्किट को छू लिया

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 11:18 PM
Story continues below Advertisement
Madras Fertilizers के शेयर 73.65 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो पिछले एक सालों का इसका सबसे ऊंचा स्तर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Madras Fertilizers Shares: भारतीय शेयर बाजार आज 15 दिसंबर को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेसेंक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्सों में करीब 1.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि इस गिरावट के माहौल में भी मद्रास फर्टिलाइजर्स (Madras Fertilizers) के शेयरों ने आज 20% के उछाल के एनएसई पर अपनी ऊपरी सर्किट को छू लिया। कंपनी के शेयर 73.65 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो इसका पिछले एक सालों का सबसे ऊंचा स्तर है। मद्रास फर्टिलाइजर्स के शेयरों में इस उछाल के पीछे वजह आज इसके शेयरों में भारी वॉल्यूम में हुई खरीदारी रही। कंपनी के शेयरों के वाल्यूम में आज 8 गुना से अधिक की उछाल देखी गई।

    मद्रास फर्टिलाइजर्स उन शेयरों में शामिल है, जिसने इस साल अपने निवेशकों के पैसे दोगुने कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 153.09 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,190 करोड़ रुपये का है और यह फिलहाल 5.05 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रही है।

    1 लाख को बनाया 2.5 लाख

    इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी के शेयर में साल 2022 की शुरुआत में 1 लाख रुपये लगाया होता, आज तक उस निवेश को बेचा नहीं होता, तो अभी उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 2.53 लाख रुपये हो गई होती।


    यह भी पढ़ें- Share Market: चौतरफा गिरावट के बीच सेंसेक्स 878 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ रुपये डूबे

    Madras Fertilizers के कारोबार के बारे में

    यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक कंपनी है, जो केमिकल और फर्टिलाइजर्स मंत्रालय के तहत आता है। कंपनी यूरिया और कॉम्पलेक्स फर्टिलाइजर्स के उत्पादन के कारोबार में है। इसके अलावा यह "विजय" ब्रांड नाम के तहत बॉयो-फर्टिलाइजर्स के उत्पादन और पर्यावरण के अनुकूल एग्रो-केमिकल, ऑर्गेनिक खाद और सिटी कम्पोस्ट के व्यापार में भी शामिल है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।