Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में 19% तक की जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

डेली टाइम फ्रेम पर RSI में गिरावट देखने को मिल रही है। यह 50 के नीचे बना हुआ है। यह इस बात का संकेत है कि निफ्टी अपनी तेजी खो रहा है। अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18670 पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 18887 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस है

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
अगर निफ्टी 18365 से नीचे का लेवल तोड़ता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में इसमें हमें 18000 तक की गिरावट देखे को मिल सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    VIDNYAN SAWANT,GEPL Capital

    वीकली टाइम फ्रेम पर नजर डालें तो साफ होता है कि Nifty अपने पिछले 2 महीनों के ट्रेडिंग रेंज में कारोबार कर रहा है। जो कि एक कंसोलिडेशन पैटर्न है। वर्तमान में निफ्टी में बना कमजोर कैंडल, शूटिंग स्टार कैंडल पैटर्न है। जो इस बात का संकेत है कि ऊपरी स्तर पर इस स्टॉक में मुनाफा वसूली आई है। निफ्टी में डेली चार्ट पर रिकॉर्ड हाई से गिरावट देखने को मिली है। यह लोअर लो लोअर हाई फॉर्मेशन बनाता नजर आ रहा है। हालांकि यह 18365 के स्तर पर स्थित अपने 3 हफ्ते के लो से ऊपर बना हुआ है।

    Trade Spotlight: फैक्ट, महिंद्रा सीआईई ओर फिनोलेक्स केबल में अब क्या करें?


    दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो डेली टाइम फ्रेम पर RSI में गिरावट देखने को मिल रही है। यह 50 के नीचे बना हुआ है। यह इस बात का संकेत है कि निफ्टी अपनी तेजी खो रहा है। अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18670 पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 18887 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 18365 पर पहला सपोर्ट है। जबकि 18000 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी के ओवरऑल ट्रेंड और तमाम इंडीकेटर्स से संकेत मिलते हैं कि अगर निफ्टी 18365 से नीचे का लेवल तोड़ता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में इसमें हमें 18000 तक की गिरावट देखे को मिल सकती है।

    GEPL Capital के विज्ञान सावंत की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    Apollo Tyres: Buy | LTP: Rs 322.60 | अपोलो टायर्स में 290 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 380 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 18 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    Hindalco Industries: Buy | LTP: Rs 461 | हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 425 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 551 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 19 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    UltraTech Cement: Buy | LTP: Rs 7,114 | अल्ट्राटेक सीमेंट में 6740 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 7950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 12 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।