Get App

फैशन स्टार्टअप Virgio ने जुटाई ₹306 करोड़ की फंडिंग, Myntra के पूर्व सीईओ अमर नागाराम की है कंपनी

फैशन टेक स्टार्टअप विर्जियो (Virgio) ने अपनी सीरीज ए राउंड की फंडिंग के तहत 3.7 करोड़ डॉलर (करीब 306 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। जिन निवेशकों से ये पैसे जुटाए गए हैं, उनमें प्रोसुस वेंचर्स (Prosus Ventures), एसेल (Accel) और अल्फा वेव (Alpha Wave) का नाम शामिल हैं

Vikrant singhअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 5:04 PM
फैशन स्टार्टअप Virgio ने जुटाई ₹306 करोड़ की फंडिंग, Myntra के पूर्व सीईओ अमर नागाराम की है कंपनी
Virgio शुरू करने से पहले नागाराम ने करीब 7 सालों तक फ्लिपकार्ट और मिंट्रा के साथ काम किया था

फैशन टेक स्टार्टअप विर्जियो (Virgio) ने अपनी सीरीज ए राउंड की फंडिंग के तहत 3.7 करोड़ डॉलर (करीब 306 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। जिन निवेशकों से ये पैसे जुटाए गए हैं, उनमें प्रोसुस वेंचर्स (Prosus Ventures), एसेल (Accel) और अल्फा वेव (Alpha Wave) का नाम शामिल हैं। विर्जियो ने ये पैसे ऐसे समय में जुटाए हैं, जब स्टार्टअप इंडस्ट्री मोटे तौर पर फंडिंग की कमी की समस्या से जूझ रही है। Virgio, मिंट्रा के पूर्व सीईओ अमर नागाराम (Amar Nagaram) की कंपनी है जिसका फोकस युवा पीढ़ी के फैशन पर है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि वह फंडिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट और अच्छे टैलेंट को हायर करने में करेगी।

Virgio शुरू करने से पहले नागाराम ने करीब 7 सालों तक फ्लिपकार्ट और मिंट्रा के लिए काम किया था। उन्होंने साल 2021 में मिंट्रा के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया और इस साल की शुरुआत में अपनी खुद की नई कंपनी शुरू की।

Virgio में कई बड़े एंजल इनवेस्टर्स ने निवेश किया हुआ है। इनमें Cult.fit के को-फाउंडर मुकेश बंसल, क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह, फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बसंल, ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल, मीशो के को-फाउंडर विदित आत्रे, सैफ अली खान, स्विगी के को-फाउंडर श्रीहर्ष मजेटी आदि शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें