Nikhil Kamath ने मौनी रॉय और सूरज नंबियार के नए एडटेक वेंचर पर शेयर की अपनी जर्नी, लॉन्च किया अपना कोर्स

जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सुरज नैंबियार को उनके नए बिजनेस वेंचर 'अल्टीमेट गुरुज (Ultimate Gurus)' के लिए बधाई दी

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 5:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अल्टीमेट गुरुज एक ग्लोबल एजुकेशन प्लेटफॉर्म है

जीरोधा और ट्रू-बीकॉन के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके बिजनेसमैन पति सुरज नैंबियार (Suraj Nambiar) को उनके नए बिजनेस वेंचर 'अल्टीमेट गुरुज (Ultimate Gurus)' के लिए बधाई दी है। अल्टीमेट गुरुज एक ग्लोबल एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। साथ ही कामत ने यह भी बताया कि अल्टीमेट गुरुज पर भी उनके भी कोर्स उपलब्ध हैं।

निखिल कामथ ने ट्वीट किया, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोर्स "पर्सनल फाइनेंस एंड इनवेस्टिंग" अब अल्टीमेट गुरुज ऐप पर लाइव है। अपने पूरे कोर्स के दौरान, मैं आपको बाजार में एक उद्यमी और निवेशक के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बताऊंगा।"

निखिल कामत ने एक अन्य ट्वीट में ट्वीट किया, "सूरज नंबियार और मौनी रॉय को उनके नए वेंचर के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। एक गेमचेंजर बनने के लिए क्या करना चाहिए, यह जानने के लिए आज ही अल्टीमेट गुरु ऐप डाउनलोड करें।"


यह भी पढ़ें- EXPLAINED: अमेरिका ने रूस के ऑयल पर लगाया बैन, ऑयल प्राइसेज और महंगाई पर पड़ेगा क्या असर?

अल्टीमेट गुरुज एक ग्लोबल एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जहां फिल्म, खेल, कला, व्यवसाय और ऐसे तमाम विषयों पर मौजूद कोर्सेज के जरिए उस क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ से सीखने का मौका मिलेगा।

दुबई रहने वाले बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने कुछ दिनों अपने प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हुए कहा था, "अल्टीमेट गुरुज का मकसद उन जिज्ञासु लोगों की मदद करना है, जो अपने स्किल को सुधारने और निखारने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं। अल्टीमेट गुरुज के एप्लिकेशन में लाइव और प्री-रिकॉर्डेड दोनों ऑनलाइन कोर्स हैं।" 'अल्टीमेट गुरुज' का उद्देश्य केवल विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को शिक्षकों के रूप में लेकर ऑनलाइन शिक्षा में क्रांति लाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।