Ola Electric ने स्कूटरों के अपडेट वर्जन का किया ऐलान, कल से खुलेगी परचेज विंडो, अप्रैल से होगा डिसपैच

बंगलुरू बेस्ड मोबिलिटी कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 प्रो का “गेरुआ” रंग का वैरिएंट लॉन्च किया है, जो सिर्फ दो दिन के लिए उपलब्ध होगा

अपडेटेड Mar 16, 2022 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
ओला ने बीते साल अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1 प्रो लॉन्च किया था। इन दोनों स्कूटरों के लिए यूजर्स को 2.0 अपडेट उपलब्ध होगा।

Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटरों (electric scooters) से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) बुधवार को एक ट्वीट के जरिये बताया कि ओला ने बीते साल अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1 प्रो लॉन्च किया था। इन दोनों स्कूटरों के लिए यूजर्स को 2.0 अपडेट उपलब्ध होगा। होली के लिए, बंगलुरू बेस्ड मोबिलिटी कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 प्रो का “गेरुआ” रंग का वैरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro) के होली पर अपनी अगली परचेज विंडो खोलेगी।

मिलेंगे ये नए फीचर्स

मूवओएस 2.0 (MoveOS 2.0) से नैविगेशन, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ आदि कई नए फीचर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नए अपडेट के कई अन्य फायदे भी होंगे।


भाविश ने ट्वीट किया, “MoveOS 2.0 लगभग तैयार है और हर किसी के लिए अप्रैल के अंत में आ रहा है।”

‘गेरुआ’ एडिशन सिर्फ दो दिन के लिए उपलब्ध

ओला का स्पेशल एडिशन ‘गेरुआ’ होली के लिए सिर्फ 17 और 18 मार्च को उपलब्ध होगा। सभी कस्टमर्स जिनका पहले रिजर्वेशन है, वे 17 को खरीदने के लिए इलिजिबल होंगे, वहीं अन्य कस्टमर्स के लिए यह 18 मार्च को उपलब्ध होगा।

Ola ने लॉन्च किया S1 Pro का एक स्पेशल कलर वेरिएंट, होली पर कर सकते हैं, इस नए स्कूटर की खरीदारी

ओला कैब्स ने एक बयान में कहा, "गेरुआ रंग केवल 17 और 18 तारीख को खरीदा जा सकता है और बाद में उपलब्ध नहीं होगा। ग्राहक S1 Pro में पहले से मौजूद 10 खूबसूरत रंगों में से कोई भी खरीद सकते हैं।"

पहले की तरह डिजिटल पेमेंट पूरी तरह ओला ऐप पर होगा। वहीं तमिलनाडु स्थित ओला फ्यूचरफैक्ट्री से Ola S1 Pro के इन नए ऑर्डर की डिस्पैच अप्रैल 2022 से शुरू होगी और ग्राहकों के दरवाजे तक पहुंचाई जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।