Get App

ONDC नेटवर्क पर जल्द गिफ्ट कार्ड, पर्सनल लोन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे

ओएनडीसी ने एक ब्लूप्रिंट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे उसके प्लेटफॉर्म पर फाइनेंशियल सर्विसेज बेची जा सकती है। सरकार के इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कुछ महीने पहले फूड और ग्रॉसरी की डिलीवरी शुरू की थी। इस प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स की पुरानी कंपनियों ने ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में उथलपुथल मचाने के भी आरोप लगाए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 2:44 PM
ONDC नेटवर्क पर जल्द गिफ्ट कार्ड, पर्सनल लोन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे
अभी ओएनडीसी पर सात तरह के प्रोडक्ट्स की कैटेगरी मौजूद हैं। इनमें फूड एंड बेवरेजेज, ग्रॉसरी, होम एंड किचेन प्रोडक्ट्स, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एंड ब्यूटी और पर्सनल केयर शामिल हैं।

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) का दायरा बढ़ने जा रहा है। अब ओएनडीसी ने एक ब्लूप्रिंट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे उसके प्लेटफॉर्म पर फाइनेंशियल सर्विसेज बेची जा सकती है। सरकार के इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कुछ महीने पहले फूड और ग्रॉसरी की डिलीवरी शुरू की थी। इस प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स की पुरानी कंपनियों ने ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में उथलपुथल मचाने के भी आरोप लगाए थे। ओएनडीसी ने डेवलपर प्लेटफॉर्म GitHub पर फाइनेंशियल सर्विसेज की शुरुआत के लिए ड्राफ्ट स्पेसिफिकेशंस जारी किए हैं। इसमें एक मेमो भी शामिल है, जिसमें कहा गया है कि ओएनडीसी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के लिए एक देशव्यापी नेटवर्क बनाना चाहता है। इस पर पॉलिसीमेकिंग अथॉरिटीज को लाने के साथ ही इनोवेशन को सपोर्ट मिलेगा।

बैंक, एनबीएफसी से राय मांगी

ओएनडीसी के प्लेटफॉर्म पर गिफ्ट कार्ड्स, पर्सनल लोन और इनवॉयस आधारित क्रेडिट जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उसने इस बारे में बैंक, एनबीएफसी, बायर और सेलर ऐप्स जैसे पार्टिसिपेंट्स से फीडबैक मांगा है। फीडबैक मिलने के बाद प्रोटोकॉल का डिजाइन तैयार होगा। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इसमें दो से तीन हफ्तों का समय लग जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें