Odisha Train Accident: अमेरिका में भारतीय मूल की तनिष्का धारीवाल (Tanishka Dhariwal) ने हिम्मत दिखाते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मदद के लिए 8.27 लाख रुपये का फंड जुटाया है। यह पैसे पीएम केयर्स फंड में जमा किया जाएगा। इसके बाद पीड़ितों की मदद की जाएगी। तनिष्का ने ये पैसे न्यूयॉर्क में भारत के काउंसिल जनरल रणधीर जयसवाल (Randhir Jaiswal) को सौंपी है। तनिष्का का कहना है कि वह ओडिशा में हुई त्रासदी के पीड़ितों के लिए धन जुटाना जारी रखेंगी। बता दें कि ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद कम से कम 295 लोगों की जान चली गई थी। इस दुर्घटना में अन्य 1,200 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
तनिष्का ने इस धनराशि को जुटाने के लिए GoFundMe पेज बनाया। स्कूलों, जिलों, दोस्तों और परिवार की ओर से उन्होंने इतनी बड़ी रकम जुटाई है। तनिष्का ने उम्मीद जताई है कि इस धनराशि से उन लोगों की मदद की जा सकेगी जो ओडिशा ट्रेन हादसे से प्रभावित हुए हैं।
डोनेशन समारोह में मौजूद हुए RANA के मेंबर
डोनेशन समारोह में RANA के मेंबर हरिदास कोटेवाला, जयपुर फुट यूएसए के सलाहकार अशोक संचेती, राणा के संयुक्त सचिव रवि जारगढ़ और राणा के वरिष्ठ सदस्य चंद्र सुखवाल शामिल हुए। तनिष्का धारीवाल के साथ उनके माता-पिता नितिन और सपना धारीवाल भी मौजूद थे। राना के अध्यक्ष और जयपुर फुट यूएसए के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम भंडारी (Prem Bhandari) ने तनिष्का जैसे युवा भारतीय-अमेरिकियों की ओर से किए गए मदद की सराहना की है। प्रेम भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि तनिष्का की ओर से गई मदद केवल राशि के बार में बल्कि भावना के बारे में है। यह उन मजबूत संबंधों को भी उजागर करता है जो अमेरिका में जन्मे भारतीय युवाओं और उनकी मातृभूमि के बीच अभी भी जीवित हैं।
तनिष्का राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की एक युवा सदस्य हैं। जिसे आमतौर पर राना के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया भर में अप्रवासी राजस्थानियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन है। यह भारत के बाहर रहने वाले राजस्थान के लोगों को एकजुट करने और सशक्त बनाने का भी मिशन है।