Get App

छंटनी की तैयारी कर रही ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां, 28% GST के बाद नई हायरिंग पर लगाई रोक

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से चली आ रही हायरिंग ग्रोथ अब रुकती दिख रही है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल ने कैसीनो और हॉर्सरेसिंग के अलावा ऑनलाइन गेमिंग पर भी 28 प्रतिशत जीएसटी दर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। GST काउंसिल के इस फैसले के बाद से ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में नई हायरिंग में भारी गिरावट देखी जा रही है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 3:11 PM
छंटनी की तैयारी कर रही ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां, 28% GST के बाद नई हायरिंग पर लगाई रोक
यूनिकॉर्न बन चुकी मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) ने हाल ही में छंटनी की थी

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से चली आ रही हायरिंग ग्रोथ अब रुकती दिख रही है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल ने कैसीनो और हॉर्सरेसिंग के अलावा ऑनलाइन गेमिंग पर भी 28 प्रतिशत जीएसटी दर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। GST काउंसिल के इस फैसले के बाद से ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में नई हायरिंग में भारी गिरावट देखी जा रही है। स्टाफिंग फर्म और जॉब पोर्टल के मुताबिक, बड़ी और स्टार्टअप ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों में जूनियर से मिडिल स्तर तक के कर्मचारियों के लिए निकलने वाली नौकरियों में 22 से 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि GST के फैसले का असर साफ दिख रहा है। कई कंपनियां छंटनी का सहारा ले रही हैं।

मनीकंट्रोल ने इससे पहले बताया था कि यूनिकॉर्न का दर्जा पा चुकी ऑनलाइन स्किल गेमिंग कंपनी, मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) और रश गेमिंग यूनिवर्स (Rush Gaming Universe) ने अच्छी खासी संख्या में छंटनी की थी।

तेज ग्रोथ पर लगी लगाम

स्पेशलिस्ट स्टाफिंग फर्म एक्सफेनो ने मनीकंट्रोल के लिए जो आंकड़े इकठ्ठे किए है, उससे पता चलता है कि भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री की अगुआ कंपनियों ने पिछले 12 महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे भी अहम बात यह है कि आंकड़ों से पता चला है कि करीब इसका करीब 20 प्रतिशत बढ़ोतरी पिछले तीन महीनों में हुई है, जिसका मतलब है कि हायरिंग गतविधियां लगभग उसी तरह चल रही हैं, जैसा साल के शुरुआत में थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें