Spartan Poker Layoffs: 28% GST लगने के बाद इस ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ने की छंटनी, 125 लोगों की गई नौकरी

Layoff News: ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म, स्पार्टन पोकर (Spartan Poker) ने अपने करीब 125 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का करीब 40 फीसदी है। इससे पहले मोबाइल प्रीमियम लीग (MPL) ने भी 350 कर्मचारियों की छंटनी की थी

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 10:30 PM
केविन भारती मित्तल की फर्म 'Hike' ने 55 लोगों को नौकरी से निकाला

Layoff News: ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म, स्पार्टन पोकर (Spartan Poker) ने अपने करीब 125 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का करीब 40 फीसदी है। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को ये जानकारी दी। इसके साथ ही स्पार्टन पोकर उन कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है, जिसने सरकार की ओर से रियल-मनी गेमिंग सेक्टर पर 28 फीसदी GST लगाने के फैसले के बाद से अपने लागत घटाने के लिए कदम उठाए है।

इससे पहले ई-स्पोर्ट्स और स्किल गेमिंग कंपनी, मोबाइल प्रीमियम लीग (MPL) ने भी 350 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वहीं केविन भारती मित्तल की फर्म 'हाइक (Hike)' ने 55 लोगों को नौकरी से निकाला था। Spartan Poker ने इस खबर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Spartan Poker को साल 2014 में अमीन रोजानी, समीर रैटनसी और पीटर अब्राहम ने मिलकर शुरू किया था। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को ऑनलाइन पोकर टूर्नामेंट खेलने की सुविधा देता है।


यह भी पढ़ें- Jio Share Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा ऐलान, 21 अगस्त को लिस्ट होंगे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से जुड़े फैसले लेने वाली संस्था, जीएसटी काउंसिल ने बीते 2 अगस्त को रियल-मनी गेम पर फुल फेस वैल्यू के आधार पर 28 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसके साथ ही काउंसिल ने स्किल और चांस के आधार पर अलग-अलग टैक्स दर लगाने के प्रस्ताव को भी इनकार कर दिया था।

हालांकि काउंसिल ने इन फर्मों को आंशिक राहत दी और प्रत्येक दांव की जगह यूजर्स की ओर से रियल-मनी गेम खेलने के लिए लगाई जाने वाली पूरी राशि पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया। इससे ये कंपनियां दोहरे कराधान के बोझ से बच गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।