Get App

OYO का इस वित्त वर्ष में 65% बढ़ सकता है ऑपरेटिंग प्रॉफिट, मूडीज ने बरकरार रखी रेटिंग

ट्रैवल गतिविधियों में तेजी के चलते हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल फर्म ओयो (OYO) का ऑपरेटिंग मुनाफा (EBITDA) मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 65 फीसदी बढ़कर 400 से 450 करोड़ रुपये रह सकता है। रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विसेज ने सोमवार 8 मई को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 08, 2023 पर 9:34 PM
OYO का इस वित्त वर्ष में 65% बढ़ सकता है ऑपरेटिंग प्रॉफिट, मूडीज ने बरकरार रखी रेटिंग
OYO के पास फिलहाल करीब 2,700 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व है

ट्रैवल गतिविधियों में तेजी के चलते हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल फर्म ओयो (OYO) का ऑपरेटिंग मुनाफा (EBITDA) मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 65 फीसदी बढ़कर 400 से 450 करोड़ रुपये रह सकता है। रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विसेज ने सोमवार 8 मई को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस अनुमान के पीछे एक वजह यह भी है ओयो ने हाल में लागत घटाने के कई उपाय लागू किए हैं। हालांकि ओयो ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 800 करोड़ रुपये के ऑपरेटिंग प्रॉफिट का लक्ष्य रखा है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) ने खुद 28 अप्रैल को आयोजित एक टाउनहाल में कर्मचारियों को यह जानकारी दी थी।

रेटिंग में बदलाव नहीं

इसी टाउनहाल के दौरान अग्रवाल ने बताया था कि वित्त वर्ष 2023 में ओयो का एडजस्टिंग ऑपरेटिंग मुनाफा 245 करोड़ रुपये रहा था। यह साल 2013 में कारोबार शुरू करने के बाद पहला मौका था, जब ओयो ने ऑपरेटिंग स्तर पर मुनाफा दर्ज किया था। शायद इसी के चलते रेटिंग एजेंसी ने ओयो की पैरेंट कंपनी ऑरेवल स्टेज प्राइवेट लिमिटेड की रेटिंग को B3 पर बरकरार रखा है और कहा कि इसका आउटलुक स्थिर लग रहा है।

मूडीज की वाइस प्रेसिडेंट और एनालिस्ट, श्वेता पटोदिया ने बताया, ""रेटिंग की पुष्टि मूडीज की उम्मीद को दर्शाती है कि ओयो पूरे साल के आधार पर (वित्त वर्ष 24 में) EBITDA को (शेयर आधारित भुगतान खर्च के बाद) पॉजिटिव जोन में रखने के राह पर बना हुआ है। ट्रैवल को लेकर मांग बढ़ने और लागत में कटौती के विभिन्न उपायों से कंपनी को इसे हासिल करने में मदद मिलती दिख रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें