OYO ने IPO में देरी के बीच टॉप लेवल पर किए कई बड़े बदलाव, अंकित गुप्ता बने नए CEO

हॉस्पिटैलिटी फर्म OYO ने गुरुवार को कंपनी में बड़े बदलाव करते हुए अंकित गुप्ता को प्रमोशन देकर कंपनी के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है

अपडेटेड Mar 17, 2022 पर 8:47 PM
OYO ने मौजूदा सीईओ रोहित कपूर को ग्लोबल मार्केटिंग हेड बनाया गया है

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो (OYO) ने गुरुवार को कंपनी में बड़े बदलाव करते हुए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को प्रमोशन देकर कंपनी के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। वहीं कंपनी के मौजूदा सीईओ रोहित कपूर (Rohit Kapoor) को ओयो का ग्लोबल मार्केटिंग हेड बनाया गया है।

अंकित गुप्ता पहले से भारत में ओयो के मुख्य बिजनेस- होटल्स एंड होम्स को हेड कर रहे थे और अब वे इस प्रमोशन के बाद वर्कस्पेसेज (Workspaces) को भी हेड करेंगे। वहीं रोहित कपूर अभी तक ओयो के इंडिया और साउथईस्ट एशिया बिजनेस के सीईओ थे।

ओयो के साउथईस्ट रीजन का प्रभार अब अंकित टंडन को दिया गया है, जो कंपनी के ग्लोबल चीफ बिजनेस ऑफिसर है। वह साउथईस्ट रीजन के सीईओ के तौर पर खासतौर से इंडोनेशिया और मिडिल ईस्ट इलाके पर फोकस करेंगे।


ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के तौर पर रोहित ओयो ब्रांड को मजबूत करने और रणीनीतिक रूप से अहम सेगमेंट से इसका जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश करेगें, जैसे- फैमिली, लीजर ट्रैवल्स और कॉरपोरेट कस्टमर्स। इसके अलावा वह छोटे और मझोले बिजनेसमैन और युवाओं पर भी फोकस करेंगे, जो ओयो का कोर कस्टमर ग्रुप है।

सभी तीनों लीडर्स- अंकित गुप्ता, रोहित कपूर और अंकित टंडन सीधे फाउंडर और ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें- Sensex 8 सत्र में 5000 अंक चढ़ा, इनवेस्टर्स की वेल्थ 19 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

ओयो ने कंपनी में यह बड़े बदलाव ऐसे समय में किए हैं, जब यह खबर आ रही है कि कंपनी बाजार में जारी अस्थिरता को देखते हुए अपने 1.2 बिलियन डॉलर के आईपीओ को साइज को आधा करने या इसे टालने पर विचार कर रही है।

ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में बताया कि OYO अपनी अनुमानित वैल्यूएशन को भी 12 अरब डॉलर के मूल टारगेट से घटाकर आधा करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि ओयो अपनी आईपीओ योजना को रद्द करने के बारे में भी विचार कर सकता है। बता दें कि सॉफ्टबैंक और एयरबीएनबी के निवेश वाली ओयो के आईपीओ का बाजार में लंबे समय से इंतजार हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।