PhonePe ने ओनडीसी नेटवर्क पर लॉन्च किया नया ऐप Pincode, इन 6 कैटेगरी में प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे यूजर्स

फोनपे (PhonePe) ने मंगलवार को 'पिनकोड (Pincode)' नाम से एक हाइपरलोकल ई-कॉमर्स डिस्कवरी प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को भारत सरकार के समर्थन वाले ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर विकसित किया गया है। फोनपे के सीईओ और फाउंडर समीर निगम (Sameer Nigam) ने मंगलवार को इस ऐप को लॉन्च किया

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PhonePe का पिनकोड ऐप फिलहाल सिर्फ बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए लाइव हुआ है

फोनपे (PhonePe) ने मंगलवार को 'पिनकोड (Pincode)' नाम से एक हाइपरलोकल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को भारत सरकार के समर्थन वाले ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर विकसित किया गया है। फोनपे के सीईओ और फाउंडर समीर निगम (Sameer Nigam) ने मंगलवार को इस ऐप को लॉन्च किया। फिलहाल यह ऐप सिर्फ बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए लाइव हुआ है और जल्द ही इसे बाकी शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। पिनकोड ऐप के जरिए ग्राहक ग्रॉसरी, फूड, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर और फैशन सहित 6 प्रमुख कैटेगरी के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।

PhonePe ने एक बयान में बताया, "पिनकोड ऐप स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं को बढ़ावा देगा। यह प्रत्येक शहर के कंज्यूमर्स को उनके पड़ोस के स्टोरों से डिजिटल रूप से जोड़ने में मदद करेगा, जहां से वे अभी तक आमतौर पर ऑफलाइन सामान खरीदते थे। इसके साथ ही यह उन्हें ऑनलाइन घर बैठे ऑर्डर करने की सुविधा के अलावा डिस्काउंट, तुरंत रिफंड और रिटर्न जैसी सुविधा भी देगा।"

समीर निमग ने बाया, "पिनकोड ऐप को ONDC नेटवर्क पर बनाया गया है। यह हमें समावेशी तरीके से विभिन्न सेलर प्लेटफॉर्मों की ओर से डिजिटाइज किए गए मर्चेंट्स के लिए मांग पैदा करने की इजाजत देता है।" उन्होंने कहा कि सभी सेलर्स को इस प्लेटफॉर्म पर लोकतांत्रिक तरीके से सूचीबद्ध किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- WPL की सफलता के बाद महिला क्रिकेटरों के पास लगी ब्रांड्स की लाइन, पुरुषों के बराबर मिल रहे डील्स

उन्होंने कहा, "सभी स्टोर को यूजर्स की ओर से जेनरेट किए गए कंटेंट के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा। हम यहां यह तय करने के लिए नहीं हैं कि विजेता कौन है। हम ग्राहकों को विकल्प मुहैया करना चाहते हैं। हम वस्तुओं की कीमत भी नहीं छूएंगे।" Pincode, फोनपे की ओर से बनाया गया केवल दूसरा कंज्यूमर-आधारित ऐप है।

समीर निगम ने आगे यह भी कहा कि वे इस ईकोसिस्टम में कभी किसी के साथ कॉम्पिटीशन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "हम कभी भी क्लाउड किचन, डार्क स्टोर या लॉजिस्टिक्स कंपनी नहीं खोलेंगे। हम बैंक या NBFC नहीं बनेंगे। हम इकोसिस्टम में अपनी भूमिका निभाएंगे।"

निगम ने दिसंबर तक पिनकोड ऐप पर एक दिन में एक लाख ऑर्डर होने का लक्ष्य रखा है। "अगर हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो, तो फिर हम काफी तेजी से चलेंगे और देश भर में विस्तार करेंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।