Get App

PhonePe ने ओनडीसी नेटवर्क पर लॉन्च किया नया ऐप Pincode, इन 6 कैटेगरी में प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे यूजर्स

फोनपे (PhonePe) ने मंगलवार को 'पिनकोड (Pincode)' नाम से एक हाइपरलोकल ई-कॉमर्स डिस्कवरी प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को भारत सरकार के समर्थन वाले ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर विकसित किया गया है। फोनपे के सीईओ और फाउंडर समीर निगम (Sameer Nigam) ने मंगलवार को इस ऐप को लॉन्च किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 4:11 PM
PhonePe ने ओनडीसी नेटवर्क पर लॉन्च किया नया ऐप Pincode, इन 6 कैटेगरी में प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे यूजर्स
PhonePe का पिनकोड ऐप फिलहाल सिर्फ बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए लाइव हुआ है

फोनपे (PhonePe) ने मंगलवार को 'पिनकोड (Pincode)' नाम से एक हाइपरलोकल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म को भारत सरकार के समर्थन वाले ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर विकसित किया गया है। फोनपे के सीईओ और फाउंडर समीर निगम (Sameer Nigam) ने मंगलवार को इस ऐप को लॉन्च किया। फिलहाल यह ऐप सिर्फ बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए लाइव हुआ है और जल्द ही इसे बाकी शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। पिनकोड ऐप के जरिए ग्राहक ग्रॉसरी, फूड, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर और फैशन सहित 6 प्रमुख कैटेगरी के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।

PhonePe ने एक बयान में बताया, "पिनकोड ऐप स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं को बढ़ावा देगा। यह प्रत्येक शहर के कंज्यूमर्स को उनके पड़ोस के स्टोरों से डिजिटल रूप से जोड़ने में मदद करेगा, जहां से वे अभी तक आमतौर पर ऑफलाइन सामान खरीदते थे। इसके साथ ही यह उन्हें ऑनलाइन घर बैठे ऑर्डर करने की सुविधा के अलावा डिस्काउंट, तुरंत रिफंड और रिटर्न जैसी सुविधा भी देगा।"

समीर निमग ने बाया, "पिनकोड ऐप को ONDC नेटवर्क पर बनाया गया है। यह हमें समावेशी तरीके से विभिन्न सेलर प्लेटफॉर्मों की ओर से डिजिटाइज किए गए मर्चेंट्स के लिए मांग पैदा करने की इजाजत देता है।" उन्होंने कहा कि सभी सेलर्स को इस प्लेटफॉर्म पर लोकतांत्रिक तरीके से सूचीबद्ध किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें