PhysicsWallah ने दो नए कारोबारी क्षेत्रों में कदम रखा है। वह अब किताबों का प्रकाशन करेगी। वह सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए कोचिंग भी देगी। इसके लिए कंपनी दो नए स्टार्टअप्स को खरीद रही है। यह अधिग्रहण ऐसे समय हो रहा है, जब ऑनलाइन लर्निंग सर्विसेज की मांग घट रही है। इस वजह से एडटेक कंपनियों पर रेवेन्यू बढ़ाने के नए मौके तलाशने का दबाव है। PhysicsWallah इंडिया की सबस नई एडटेक यूनिकॉर्न है।
PhysicsWallah में GSV Ventures ने निवेश किया है। फिजिक्सवाला PrepOnline को खरीदने जा रही है, जो NEET, बोर्ड एग्जाम्स और राज्य सरकारों की नौकरियों के टेस्ट की तैयारी कराती है। वह Altis Votex का भी अधिग्रहण कर रही है। यह NCERT आधारित क्लास 11-12 की किताबों का प्रकाशन करती है। यह NEET और CUET-UG की परीक्षा की तैयारी से जुड़ी किताबें भी पब्लिश करती है। PhysicsWallah ने इस बारे में 13 अक्टूबर को एक स्टेटमेंट जारी किया है।
PhysicsWallah ने यह नहीं बताया है कि दोनों स्टार्टअप के अधिग्रहण के लिए वह कितने पैसे खर्च करेगी। उसने यह कहा है कि इस डील में कैश और स्टॉक दोनों शामिल होंगे। उसने PrepOnline से 35 एंप्लॉयीज को अपने यहां एडजस्ट किया है। इनमें 18 टीचर्स शामिल हैं। उसने Altis Vortex के 45 एंप्लॉयीज को भी अपने यहां नौकरी दी है।
इस अधिग्रहण से फिजिक्सवाला को अपना कारोबारी दायरे का विस्तार करने में मदद मिलेगी। अभी सरकारी नौकरियों की तैयारी के क्षेत्र में एडटेक कंपनियों की मौजूदगी बहुत कम है। उसने कहा है कि PrepOnline के पास 42,000 पेड यूजर बेस है। Altis Vortex का दावा है कि वह 150 से ज्यादा बुक्स पब्लिश कर चुकी है। यह कंपनी फिजिक्सवाला के एडोटोरियल टीम के साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्टडी मैटेरियल तैयार करेगी।
PhysicsWallah GATE, NDA, UPSC, SSC, NEET PG और CUET सहित कई तरह के एग्जाम से जुड़ी कोचिंग देगी। दोनों कंपनियां मिलकर फिजिक्सवाला के दूसरे बिजनेसेज को भी बढ़ाने की कोशिश करेंगी। इनमें ई-कॉमर्स सेल्स और प्रिंटिंग शामिल हैं।
फिजिक्सवाला के फाउंडर और सीईओ अलख पांडेय ने कहा, "हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी एक्सपर्टाइज और डेडिकेशन से क्वालिटी एजुकेशन ज्यादा एक्सेसिबल बनेगा। यह सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एफोर्डेबल होगा।"