Get App

PhysicsWallah अब सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए भी कोचिंग देगी, जानिए क्या है अखिल पांडे का प्लान

फिजिक्सवाला PrepOnline को खरीदने जा रही है, जो NEET, बोर्ड एग्जाम्स और राज्य सरकारों की नौकरियों के टेस्ट की तैयारी कराती है। वह Altis Votex का भी अधिग्रहण कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 12:05 PM
PhysicsWallah अब सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए भी कोचिंग देगी, जानिए क्या है अखिल पांडे का प्लान
PhysicsWallah GATE, NDA, UPSC, SSC, NEET PG और CUET सहित कई तरह के एग्जाम से जुड़ी कोचिंग देगी।

PhysicsWallah ने दो नए कारोबारी क्षेत्रों में कदम रखा है। वह अब किताबों का प्रकाशन करेगी। वह सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए कोचिंग भी देगी। इसके लिए कंपनी दो नए स्टार्टअप्स को खरीद रही है। यह अधिग्रहण ऐसे समय हो रहा है, जब ऑनलाइन लर्निंग सर्विसेज की मांग घट रही है। इस वजह से एडटेक कंपनियों पर रेवेन्यू बढ़ाने के नए मौके तलाशने का दबाव है। PhysicsWallah इंडिया की सबस नई एडटेक यूनिकॉर्न है।

PhysicsWallah में GSV Ventures ने निवेश किया है। फिजिक्सवाला PrepOnline को खरीदने जा रही है, जो NEET, बोर्ड एग्जाम्स और राज्य सरकारों की नौकरियों के टेस्ट की तैयारी कराती है। वह Altis Votex का भी अधिग्रहण कर रही है। यह NCERT आधारित क्लास 11-12 की किताबों का प्रकाशन करती है। यह NEET और CUET-UG की परीक्षा की तैयारी से जुड़ी किताबें भी पब्लिश करती है। PhysicsWallah ने इस बारे में 13 अक्टूबर को एक स्टेटमेंट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Maiden Pharma Cough Syrups: गांबिया में 69 बच्चों की मौत के बाद अब नाइजीरिया और लाइबेरिया ने चेतावनी जारी की

PhysicsWallah ने यह नहीं बताया है कि दोनों स्टार्टअप के अधिग्रहण के लिए वह कितने पैसे खर्च करेगी। उसने यह कहा है कि इस डील में कैश और स्टॉक दोनों शामिल होंगे। उसने PrepOnline से 35 एंप्लॉयीज को अपने यहां एडजस्ट किया है। इनमें 18 टीचर्स शामिल हैं। उसने Altis Vortex के 45 एंप्लॉयीज को भी अपने यहां नौकरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें