ब्लिंकिट ने अपने एंप्लॉयीज खासकर एग्जिक्यूटिव्स के लिए नोटिस पीरियड बढ़ा दिया है। इसके लिए नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट में नई शर्त जोड़ी गई है। एंप्लॉयीज को नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है। अब 2 महीने का नोटिस पीरियड लागू होगा। इस मसले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। नोटिस पीरियड का मतलब यह है कि अगर कोई एंप्लॉयी नौकरी से इस्तीफा देना चाहता है तो इस्तीफे की तारीख से 2 महीने बाद तक उसे कंपनी में काम करना होता है।
