एजुकेशन सेक्टर के ज्यादातर बड़े स्टार्टअप्स की वैल्यूएशन में गिरावट आने के संकेत हैं। इसकी वजह यह है कि इनकी ग्रोथ सुस्त पड़ने की आशंका है। पिछले साल की पहली छमाही तक इन स्टार्टअप्स ने काफी हाई वैल्यूएशन पर फंड जुटाए थे। इनमें कई Soonicorns हैं। जिन स्टार्टअप्स के जल्द Unicorn बनने की उम्मीद होती है, उन्हें Soonicorn कहा जाता है। पिछले साल की पहली छमाही में काफी पैसे जुटाने वाले स्टार्टअप्स में Doubtnut, Leap Scholar, Classplus और Teachmint जैसे स्टार्टअप्स शामिल थे। इन स्टार्टअप्स ने अपने रेवेन्यू की कई गुना वैल्यूएशन पर फंड जुटाए थे।
