Success Story: बीकॉम के बाद खड़ी कर दी अपनी कंपनी, नौकरी खोजने की बजाय अब 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज को दिया काम

Success Story: भारत में स्टार्टअप के लिए अच्छा-खासा माहौल है। ऐसे ही एक युवा ने जिसने सिर्फ ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन किया, उसने यह रास्ता पकड़ा और महज पांच साल में ही 600 करोड़ रुपये का बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर दिया। बात हो रही है इस शख्स ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश नहीं की और अपना कारोबार खड़ा कर एक हजार से अधिक एंप्लॉयीज को काम पर रखा है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
सागर गुप्ता पहले सीए बनना चाहते थे लेकिन बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कारोबारी लाइन में आ गए। (File Photo)

Success Story: भारत में स्टार्टअप के लिए अच्छा-खासा माहौल है। ऐसे ही एक युवा ने जिसने सिर्फ ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन किया, उसने यह रास्ता पकड़ा और महज पांच साल में ही 600 करोड़ रुपये का बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर दिया। बात हो रही है एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स (Ekka Electronics) के डायरेक्टर सागर गुप्ता (Sagar Gupta) की, जिन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश नहीं की और अपना कारोबार खड़ा कर एक हजार से अधिक एंप्लॉयीज को काम पर रखा है। युवा आंत्रप्रेन्योर सागर ने 22 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी और इसके एक साल बाद ही पिता के साथ बिजनेस शुरू कर दिया था। अब उनके प्रोडक्ट की सप्लाई 100 से अधिक कंपनियों को होती है।

कैसे शुरू की Sagar Gupta ने कारोबारी यात्रा

सागर पहले सीए बनना चाहते थे लेकिन बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कारोबारी लाइन में आ गए। 2018 में उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की। उन्होंने अपने पिता की मदद से कॉन्टैक्य बनाए और सैमसंग, तोशिबा और सोनी जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए प्रोडक्ट्स बनाना शुरू कर दिया। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी हरियाणा के सोनीपत में है। इसके अलावा इसके तीन अतिरिक्त सेल्स और प्रोडक्शन फैसिलिटीज नोएडा, गन्नौर और नासिक में भी हैं।

Success Story: बचपन में मां का छूटा साथ, 16 फ्रैक्चर और सर्जरी के बाद नहीं मानी हार, पहले प्रयास में बनीं IAS


Ekka Electronics के बारे में डिटेल्स

कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक यह 2018 में शुरू हुई थी और अब इसका सालाना टर्नओवर 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इसमें 1 हजार से अधिक एंप्लॉयीज काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि 24 इंच से 40 इंच की एलआईडी टीवी असेंबल करने के मामले में यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका कारोबार दो देशों में फैला हुआ है। अभी यह एलसीडी टीवी, एलईडी टीवी और हाई एंड टीवी बनाती है और अब इसकी योजना वाशिंग मशीन, स्पीकर और स्मार्ट वॉट बनाने की भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।