Success Story: भारत में स्टार्टअप के लिए अच्छा-खासा माहौल है। ऐसे ही एक युवा ने जिसने सिर्फ ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन किया, उसने यह रास्ता पकड़ा और महज पांच साल में ही 600 करोड़ रुपये का बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर दिया। बात हो रही है एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स (Ekka Electronics) के डायरेक्टर सागर गुप्ता (Sagar Gupta) की, जिन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश नहीं की और अपना कारोबार खड़ा कर एक हजार से अधिक एंप्लॉयीज को काम पर रखा है। युवा आंत्रप्रेन्योर सागर ने 22 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी और इसके एक साल बाद ही पिता के साथ बिजनेस शुरू कर दिया था। अब उनके प्रोडक्ट की सप्लाई 100 से अधिक कंपनियों को होती है।
