Tiger Global के निवेश वाले Scaler ने एंप्लॉयीज के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस एडटेक (Edtech) स्टार्टअप ने 17 नवंबर को कहा है कि इसके सभी एंप्लॉयीज को साल के अंत में 10 दिनों की छुट्टी दी जाएगी। यह 21 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक होगी।

Tiger Global के निवेश वाले Scaler ने एंप्लॉयीज के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस एडटेक (Edtech) स्टार्टअप ने 17 नवंबर को कहा है कि इसके सभी एंप्लॉयीज को साल के अंत में 10 दिनों की छुट्टी दी जाएगी। यह 21 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक होगी।
Scaler ने कहा है कि इस लीव के जरिए हम अपने एंप्लॉयीज का आभार जताना चाहते हैं। हमारे एंप्लॉयीज ने इंडियन एडटेक कंपनियों के लिए मुश्किल इस पूरे साल में अपनी कोशिशें जारी रखीं। कंपनी के को-फाउंडर अभिमन्यु सक्सेना ने कहा है, "यह मुश्किल वक्त है। हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं, जिन्होंने एडटेक सेक्टर की चिंता बढ़ाई है। साल के अंत की यह लीव हमारे एंप्लॉयीज की कोशिशों के लिए आभार जताने का एक तरीका है।"
इस स्टार्टअप को बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज के नौकरी छोड़ने और दबाव में रहने जैसी समस्याओं से भी निपटना पड़ा है। यह समस्याएं इंडियन कंपनियों में देखने को मिल रही हैं। Scaler ने कहा है कि ऐसा माहौल बनाने की जिम्मेदारी एंप्लॉयीज पर है, जो प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद हो।
साल 2021 में स्टार्टअप में अच्छा निवेश देखने को मिला था। एक साल बाद स्टार्टअप खासकर एडटेक कंपनियों में निवेश काफी घट गया है। यह साल कुल मिलाकर फंडिंग के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। एडटेक सेक्टर में कर्मचारियों के नौकरी से हटाए जाने, रिस्ट्रक्चरिंग और कंपनी बंद होने की खबरें आ रही हैं। ऑफलाइन क्लासेज फिर से शुरू हो जाने से किंडरगार्टेन से 12वीं वाले सेगमेंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
स्केलर ने मनीकंट्रोल को भेजे एक सवाल के जवाब में कहा कि उसका एनुअल रेवेन्यू रन रेट (ARR) इस साल अगस्त में 11 करोड़ डॉलर को पार कर गया। कंपनी ने कहा है कि साल के अंत में मिलने वाली लीव प्रॉफिट वाले इस साल में एंप्लॉयीज को एक रिवॉर्ड भी है। हालांकि, कंपनी ने अभी फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में अपने रिजल्ट का ऐलान नहीं किया है।
सक्सेना ने कहा कि साल 2023 के लिए कंपनी ने बड़ा प्लान बनाया है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह समय हमारी टीम को मजबूत बनकर सामने आने का है। यह टीम ज्यादा खुश और प्रेरित होगी और महिलाओं के लिए खड़ी की गई दीवारों को तोड़ेगी। "
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।