Get App

Sequoia Capital के MD ने स्टार्टअप्स में फ्रॉड पर जताई चिंता, कहा-ऑडिटिंग कंपनियों को सावधान रहने की जरूरत

इंडिया में पिछले एक-डेढ़ साल में स्टार्टअप्स में फ्रॉड के कई मामले आए हैं। जानबूझकर किेए जाने वाले फ्रॉड बहुत सीरियस हैं। Sequoia Capital के इनवेस्टमेंट वाले चार स्टार्टअप्स में फ्रॉड सामने आ चुके हैं। इनमें BharatPe, Zilingo, Trell और GoMechanic शामिल हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 9:49 AM
Sequoia Capital के MD ने स्टार्टअप्स में फ्रॉड पर जताई चिंता, कहा-ऑडिटिंग कंपनियों को सावधान रहने की जरूरत
आनंदन का यह बयान इसलिए बहुत अहम है, क्योंकि GoMechanic पर फाइनेंशियल डेटा में हेराफेरी के आरोप लगे हैं। इसकी जांच चल रही है।

पिछले 12-15 महीनों में इंडिया में Willful Fraud के कई मामले आए हैं। Sequoia Capital India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन का कहना है कि वेंचर कैपिटल फर्मों को ऐसे मामलों की जांच करनी चाहिए। Willful Fraud का मतलब ऐसे मामले से है, जिसमें कंपनी का प्रमोटर या मैनेजमेंट जानबूझकर फ्रॉड करता है। आनंदन का यह बयान इसलिए बहुत अहम है, क्योंकि GoMechanic पर फाइनेंशियल डेटा में हेराफेरी के आरोप लगे हैं। इसकी जांच चल रही है। Sequoia Capital ने GoMechanic में निवेश किया है।

पिछले डेढ़ साल में फ्रॉड्स के कई मामले आ चुके हैं

आनंदन ने इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेटिव कैपिटल एसोसिएशन (IVCA) कनक्लेव 2023 में कहा, "हम देख रहे है कि इंडिया में पिछले 12-15 महीनों में विलफुल फ्रॉड के कुछ मामले आ रहे हैं। जब आप ऐसे फ्रॉड देखते हैं तो आपको इसकी जांच करने के लिए आगे आना होता है।" Sequoia Capital India के निवेश वाले चार स्टार्टअप्स में पिछले डेढ़ साल में वित्तीय गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। इनमें BharatPe, Zilingo, Trell और GoMechanic शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें