Zomato Intercity के बॉस सिद्धार्थ झावर का इस्तीफा, Moloco की इंडिया यूनिट के हेड बनेंगे

झावर ने इस्तीफे के बारे में LinkedIn पर बताया है। रविवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 9:55 AM
जोमैटों ने इस साल अगस्त में अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत की थी। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम से शुरू किया गया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Siddarth Jhawar leaves zomato: Zomato Intercity के बॉस सिद्धार्थ झावर (Siddarth Jhawar) ने इस्तीफा दे दिया है। वह Zomato के वाइस-प्रेसिडेंट थे। उन्होंने कहा है कि वह Tiger Global के निवेश वाली यूनिकॉर्न Moloco के इंडिया ऑपरेशन को हेड करेंगे। जोमैटो के Intercity Legends का बॉस बनने से पहले वह इसके Wings प्रोग्राम के भी प्रमुख थे।

    झावर ने इस्तीफे के बारे में LinkedIn पर बताया है। रविवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा है, "जोमैटे असाधारण मौके देती है। कोई पहाड़ इतना ऊंचा नहीं होता कि उस पर चढ़ा नहीं जा सके और आपके पिछला कामकाज की वजह से आपके लिए मौके कम नहीं हो जाते हैं। मुझे एक बिजनेस को जीरो से खड़ा करने का काम मिला- यह बहुत मजेदार था। खासकर इसकी वजह वे लोग थे, जो मेरे साथ थे।"

    यह भी पढ़ें : Reliance 50 करोड़ यूरो में मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया का करेगी अधिग्रहण, पक्का हुआ सौदा


    इस बीच जोमैटो की कंपनी ब्लिंकिट में डायरेक्टर कामयानी साधवानी ने इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में जोमैटो में नौकरी शुरू की थी। इससे पहले वह कोका कोला, Bain, Accenture और McKinsey में काम कर चुकी हैं।

    जोमैटों ने इस साल अगस्त में अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत की थी। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम से शुरू किया गया था। यह सर्विस बेंगुलुरु, हैदराबाद और मुंबई जैसे दूसरे शहरों में भी शुरू की जा रही है।

    मनीकंट्रोल ने सितंबर में बताया था कि इंटरसिटी सर्विस की एवरेज ऑर्डर वैल्यू 950 रुपये से ज्यादा थी। यह कंपनी के इंट्रा-सिटी फूड डिलीवरी की एवरेज वैल्यू का 2.5 गुना है। इसके अलावा इसके करीब 30 फीसदी कस्टमर्स रिपीट कस्टमर्स हैं। एवरेज यूजर रेटिंग 4.3 है।

    जोमैटों ने अगले कुछ महीनों में अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस को करीब 5-10 शहरों में लॉन्च करने की योजना बनाई है। हालांकि, इस दौरान कंपनी इस सर्विस के मुनाफे पर भी ध्यान रखेगी। जून तिमाही में कंपनी का इंट्रा फूड डिलीवरी बिजनेस मुनाफे में आ गया था। इस बिजनेस की शुरुआत कंपनी ने 2015 में की थी। कंपनी को उम्मीद है कि उसका इंटरसिटी बिजनेस और जल्दी मुनाफे में आ जाएगा।

    Zomato के शेयर की कीमतों में 7 नवंबर को मजबूती दिखी। सुबह 9:35 बजे कंपनी का शेयर 1.43 फीसदी चढ़कर 63.90 रुपये पर चल रहा था। यह शेयर छह महीने में 12 फीसदी स ज्यादा चढ़ चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।