पिछले विकेंड को रिपोर्ट हुआ सिलिकॉन वैली बैंक (SILICON VALLEY BANK) का संकट स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए किसी भूकंप से कम नही था और इसके झटके इस पूरे हफ्ते महसूस किए गए। सिलिकॉन वैली बैंक, अमेरिका का ऐसा बैंक था जो बडे पैमाने पर विश्व के स्टार्टअप्स और इन्नोवेटर्स को सालों से सपोर्ट करता आया हैं। इस बैंक ने कुछ कंपनियों में खुद निवेश किया और साथ ही दुनिया के कई बडे छोटे वेंचर फंड, निवेशक और Y combinator जैसे accelerators जो भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं उनका पैसा इस बैंक में जमा था। समय रहते अमेरिकी रेग्युलेटर हरकत में आए और डिपॉजिट्ररी को राहत देने के लिए कदम भी उठाए । लेकिन ये सारे कदम एक टेम्परेरी सॉल्यूशंस हैं और सिलिकॉन वैली बैंक का बिखरना इकोसिस्टम के लिए बडा झटका हैं।
सीएनबीसी-आवाज के साथ Verak के फाउंडर राहुल माथुर इनकी कंपनी का कुछ पैसै सिलिकॉन वैली बैंक में डिपॉजिट था। Advantage Club के सौरभ देवराह(saurabh devaraah ) और Recur Club के Co-Founder एकलव्य गुप्ता से जानते है कि इस crisis का भारतीय स्टार्टअप्स पर क्या असर पड रहा हैं।
Verak के फाउंडर राहुल माथुर ने कहा कि पहले से सारे स्टार्टअप्स को एडवाइज मिलती थी कि अगर बड़ा फंडिंग राउड उठा रहे है तो पहली चीज काउंटर पार्टी रिस्क कम करने की सलाह दी जाती थी। बैंक में डिपॉजिट रखने में बढ़ा रिस्क है।
Advantage Club के सौरभ देवराह ने कहा कि Advantage club का कारोबार 100 देशों में फैला है। ग्लोबल लेवल पर कामगाज के लिए फंड की जरुरत होती है। फिलहाल अमेरिका के टॉप बैंकों में फंड रखा है। सिक्योरिटीज के लिए US ट्रेजरी में फंड सुरक्षित है।
Recur Club के Co-Founder एकलव्य गुप्ता का कहना है कि SVB संकट में फंसा फंड वापस लाने की कोशिश कर रहे है। Recur Club की स्टार्टअप के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। क्रेडीट लाइन से राहत देने की कोशिश की है। 15 मिलियन डॉलर का क्रेडिट लाइन प्रोग्राम किया है। स्टार्टअप को गिफ्ट सिटी का सहारा मिला है। गिफ्ट सिटी , SVB फंडिंग पर निर्भर स्टार्टअप को सहारा दे रहा है। गिफ्ट सिटी में अमेरिका, सिंगापुर के बैंको की तरह फंडिग संभव है। गिफ्ट सिटी के बैंक फिनटेक को फंडिग कर सकते है । विदेशी बैंक सीधे गिफ्ट सिटी से लिंक हो सकते है।
गिफ्ट सिटी के फायदे यह है कि वह आपको फॉरेन एकाउंट्स जैसी सुविधाएं देता है। इसके फंड लेन-देन के नियम आसान है। इसमें ट्रान्सैक्शन कॉस्ट में बचत होती है। यह करंट एकाउंट की तरह इस्तेमाल में आसान होता है।
SVB संकट से स्टार्टअप को लगेगा कितना बड़ा झटका ? इस सवाल का जवाब देते हुए इन जानकारों ने कहा कि SVB संकट , बिना बीमा के फंड की रिकवरी पर सवाल जैसा है। हालांकि SVB संकट से इकोसिस्टम पर इपैक्ट नही होगा । हालांकि इससे जोखिम उठाने की क्षमता पर असर जरुर दिख सकता है। अच्छे बिजनेस को फंड की कमी नही है। SVB से जुड़े VC's पर कुछ वक्त असर दिखेगा । स्टार्टअप के लिए फंडिंग के लिए कई ऑप्शंस मौजूद है।