मार्केट में वौलेटिलिटी के बीच अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आप फ्लेक्सी-कैप में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करके आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से कहीं ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। म्युचूअल फंड में भी कई प्रकार होते हैं, जिसमें निवेशक अपने जोखिम के अनुसार निवेश कर सकता है। इसमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड्स आदि को शामिल किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी म्युचूअल फंड के प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों ही प्रकार के शेयरों का लाभ मिलता है। ये है फ्लेक्सी कैप फंड।
फ्लेक्सी कैप फंड का कैसे काम करता है इसपर सीएनबीसी -आवाज से बात करते हुए UnlistedKart के Deputy CEO कृष्णा राघवन ने कहा कि MF में निवेश की एक कैटेगरी फ्लेक्सी कैप होती है। मार्केट कैप को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका मतलब यह है कि वह अपने मन मुताबिक शेयरों का चयन कर सकता है। इस फंड का पैसा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप का निवेश किया जाता है। फ्लेक्सी कैप फंड में कैटेगरी फंड चुनने के लिए स्वतंत्र है। फ्लेक्सी कैप फंड में निवेश करने में फ्लेक्सिबिलिटी होती है। फ्लेक्सी कैप, पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करता है। उथल-पुथल वाले बाजार में सही ऑप्शन देखने को मिल रहा है । बाजार की चाल के हिसाब से पोर्टफोलियो में बदलाव किया जाता है । फ्लेक्सी कैप फंड में लाभ और रिस्क दोनों पर नियंत्रण होता है। लम्बी अवधि के लिए निवेश करना बेहतर है। कम रिस्क, बेहतर रिटर्न मिल रहा है जबकि 1 साल से कम समय में निवेश पर STCG टैक्स रहा है ।
मल्टीकैप फंड डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड होते हैं। अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करता है। लार्ज, मिड, स्मॉल कैप की मिक्स रणनीति होती है। इक्विटी और इक्विटी जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में 75% निवेश करता है जबकि लार्ज,मिड और स्मॉलकैप में कम से कम 25% निवेश करता है। वहीं डेट, मनी मार्केट में अधिकतम 25% निवेश करता है। फ्लेक्सी कैप फंड में लार्जकैप की स्टैबिलिटी का फायदा मिलता है जबकि मिड और स्मॉलकैप का फायदा मिलता है। लार्ज, मिड, स्मॉलकैप में एलोकेशन होता है। मल्टीकैप फंड में रिस्क कम होता है। कम रिस्क लेने वाले निवेशक मल्टीकैप फंड निवेश करें। मार्केट की जानकारी कम है तो निवेश करें। फंड को स्विच करने की सुविधा होती है जबकि जोखिम और अस्थिरता के बीच संतुलन है। कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना सही होता है।
टॉप-2 फ्लेक्सी कैप और मल्टीकैप फंड
HDFC Flexicap Fund और - Quant Flexicap Fund टॉप-2 फ्लेक्सी कैप फंड है। जबकि Invesco India Multicap Fund और - Nippon India Multicap Fund टॉप 2 मल्टीकैप फंड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।