Simpl Layoff: फिनटेक स्टार्टअप सिंपल (Simpl) ने कम से कम अपने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी कंपनी के सभी डिपार्टमेंट और टीम में हुई है। हालांकि सबसे अधिक प्रभावित इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीम के कर्मचारी हुए हैं। Simpl, बाय नाऊ पे लेटर (BNPL) की सुविधा देती है। मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि कंपनी ने यह छंटनी ऐसे समय में की है, जब उसका मंथली कैश बर्न ऊंचा बना हुआ है और नए यूजर्स के आने की रफ्तार धीमी हो गई है।
