SoftBank Group Corp : भारत में चर्चित टेक मार्केट इनवेस्टर्स में से एक सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प ने एक साल पहले की तुलना में 2022 में देश में अपने निवेश में 84 फीसदी से ज्यादा की कटौती की है। कंपनी वैश्विक चिंताओं को देखते हुए सावधानीपूर्वक निवेश कर रही है। भारत की 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न में से लगभग 20 फीसदी में निवेश करने वाली कंपनी ने इस साल भारतीय स्टार्टअप्स में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जबकि 2021 में उसने 3.2 अरब डॉलर का निवेश किया था। मनीकंट्रोल द्वारा जुटाए गए डेटा से यह बात सामने आई है। SoftBank ने इस साल भी अभी तक लगभग छह डील्स में भाग लिया है, जबकि 2021 में 21 स्टार्टअप्स में निवेश किया था।
