SoftBank को इंडियन कंपनियों में अपने निवेश पर 2023 में 55 करोड़ डॉलर प्रॉफिट

इस साल 1 जनवरी से 30 जून के दौरान Paytm, Zomato, Policybazaar और Delhivery में SoftBank के निवेश की वैल्यू 54.4 करोड़ डॉलर बढ़ी है। दरअसल, इस साल मार्केट में आई तेजी में इन कंपनियों के शेयरों की वैल्यू में जबर्दस्त उछाल आया है। सबसे ज्यादा उछाल पेटीएम के शेयरों में आया है। यह इस दौरान

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध कंपनियों की फेयर वैल्यू बढ़ने के बाद सॉफ्टबैंक ने कई ट्रांजेक्शन में अपने निवेश वाली कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे घटाई है।

SoftBank के लिए अच्छी खबर है। साल 2023 के पहले छह महीनों में इंडिया में लिस्टेड कंपनियों में सॉफ्टबैंक के इनवेस्टमेंट की वैल्यू आधा अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें स्टॉक मार्केट में आई तेजी का बड़ा हाथ है। साथ ही उन कंपनियों का वित्तीय प्रदर्शन भी अच्छा रहा है, जिनमें सॉफ्टबैंक ने निवेश किया है। इस साल 1 जनवरी से 30 जून के दौरान Paytm, Zomato, Policybazaar और Delhivery में SoftBank के निवेश की वैल्यू 54.4 करोड़ डॉलर बढ़ी है। यह जानकारी सॉफ्टबैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के डेटा पर आधारित है। अप्रैल से जून के दौरान इन कंपनियों में सॉफ्टबैंक के निवेश की वैल्यू करीब 40 करोड़ डॉलर बढ़ी है। हालांकि, सॉफ्टबैंक ने अभी यह प्रॉफिट बुक नहीं की है।

इन कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल

अप्रैल से जून के दौरान पेटीएम के शेयरों की कीमतें 63 फीसदी से ज्यादा चढ़ी हैं। इन चार कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल पेटीएम के स्टॉक में आया है। दूसरे नंबर पर Policybazaar है, जिसके स्टॉक का प्राइस 55 फीसदी चढ़ा है। Zomato का प्राइस इस दौरान 27 फीसदी उछला है। Delhivery के शेयर का प्राइस 15 फीसदी चढ़ा है। इन कंपनियों के लॉस में भी काफी गिरावट आई है।


यह भी पढ़ें : HCC के शेयरों में 17% का उछाल, 6 महीने में 57% चढ़ चुका है शेयर, क्या है वजह

कई कंपनियों में सॉफ्टबैंक ने हिस्सेदारी घटाई

स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध कंपनियों की फेयर वैल्यू बढ़ने के बाद सॉफ्टबैंक ने कई ट्रांजेक्शन में अपने निवेश वाली कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे घटाई है। जून में मनीकंट्रोल ने बताया था कि SoftBank ने One97 Communications और Zomato में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनाया है। वन97 कम्युनिकेशंस Paytm की पेरेंट कंपनी है। सॉफ्टबैंक ने इन कंपनियों में अपने निवेश की वैल्यू बढ़ने का बाद यह प्लान बनाया।

जून में पेटीएम में बेची थी हिस्सेदारी

SoftBank ने जुलाई में Paytm में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी 20 करोड़ डॉलर में बेची थी। उसने यह हिस्सेदारी तब बेची, जब नवंबर 2021 में स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार इस कंपनी में सॉफ्टबैंक के निवेश पर होने वाला लॉस खत्म हो गया। अब सॉफ्टबैंक उन चार कंपनियों के स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग पर जोर दे रही है, जिसमें उसने इनवेस्ट किया है। इनमें Swiggy, Lenskart, OfBusiness और FirstCry शामिल हैं। सॉफ्टबैंक विजन फंड के मैनेजिंग पार्टरन और सीएफओ नवनीत गोविल ने कहा कि इन कंपनियों की लिस्टिंग बहुत जल्द होगी। उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 9 अगस्त को यह बताया।

प्राइवेट मार्केट इनवेस्टमेंट की वैल्यू भी बढ़ी

जून तिमाही में ज्यादातर सेक्टर में सॉफ्टबैंक के प्राइवेट मार्केट इनवेस्टमेंट की वैल्यू भी बढ़ी है। इस मामले में सिर्फ लॉजिस्टिक सेक्टर अपवाद है, जिसमें उसे अपने निवेश पर 20 करोड़ डॉलर का तिमाही लॉस हुआ है। ऐडटेक और हेल्थटेक सेक्टर में सॉफ्टबैंक के निवेश की वैल्यू में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। टेक, एंटरप्राइज, फिनटेक, कंज्यूमर और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में सॉफ्टबैंक का निवेश घाटे से उबर गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।