Startup Idea : हाल के हफ्तों में दुनिया की टॉप कंपनियों में भारी छंटनी के बीच नौकरी गंवाने वाले लोगों के पास 1 लाख डॉलर यानी 81 लाख रुपये पाने का शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें एक शानदार स्टार्टअप आइडिया (startup idea) बताना होगा। दुनिया भर में दिग्गज टेक कंपनियों में बड़े स्तर पर छंटनी के चलते हजारों लोगों की नौकरी चली गई हैं। छंटनी करने वाली कंपनियों में मेटा (Meta), ट्विटर (Twitter), स्ट्राइप (Stripe), लाइफ्ट (Lyft), एफर्म (Affirm) और क्लाउडकिचंस (CloudKitchens) शामिल हैं। सैन फ्रांसिस्को बेस्ड वेंचर कैपिटल फर्म डे वन वेंचर्स (Day One Ventures) ने ऐलान किया कि वह उन 20 कंपनियों 1 लाख डॉलर निवेश करेंगी, जिनकी हाल में छंटनी हुई है या छह महीने बाद होगी। साथ ही सबसे बेहतर कंपनी में 10 लाख डॉलर यानी 8.13 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे।
इस साल के अंत तक पैसा देने का लक्ष्य
कंपनी का “Funded Not Fired” टाइटिल वाले प्रोग्राम के तहत इस साल के अंत तक पहले चरण का फंड ट्रांसफर करने का लक्ष्य है। Day One Ventures के फाउंडर मासा बुशर (Masha Bucher) ने लिखा, इस साल छंटनी का शिकार होना मेरे लिए सबसे अच्छी बात हुई। मैंने पहली और दूसरी कंपनियों से नौकरी से निकाले जाने (दोनों कंपनियां महज दो साल के बाद बंद हो गईं) के बाद शुरुआत की।
अरबों डॉलर लेकर बैठे हैं वेंचर कैपिटलिस्ट
रूस में पले बढ़े 33 साल के बुशर एक एंजिल इनवेस्टर हैं और पीआर स्टूडियो के फाउंडर हैं, जिसने Houzz, HotelTonight और Gett जैसी कंपनियों के लिए काम किया है।
बुशर ने CNBC Make It को बताया, “वीसी इनवेस्टर्स अरबों डॉलर लेकर बैठे हैं और अब हमारे सामने इंजीनियरिंग, सेल्स, सपोर्ट स्टाफ और अन्य फंक्शंस के हजारों प्रतिभाशाली लोग हैं जो नए अवसर खोज रहे हैं। तो इसमें से कुछ पैसा सीधे उनको ही क्यों न दिया जाए?”
फेसबुक ने निकाले हैं 11,000 लोग
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने हाल में दुनिया भर में 11,000 लोगों की छंटनी की और नई हायरिंग रोक दी हैं। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 13 फीसदी है। मेटा से पहले ट्विटर 7,500 लोगों की छंटनी कर चुकी है। स्नैप ने भी अपनी 20 फीसदी वर्कफोर्स की छंटनी की है।