Startup Idea : हाल के हफ्तों में दुनिया की टॉप कंपनियों में भारी छंटनी के बीच नौकरी गंवाने वाले लोगों के पास 1 लाख डॉलर यानी 81 लाख रुपये पाने का शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें एक शानदार स्टार्टअप आइडिया (startup idea) बताना होगा। दुनिया भर में दिग्गज टेक कंपनियों में बड़े स्तर पर छंटनी के चलते हजारों लोगों की नौकरी चली गई हैं। छंटनी करने वाली कंपनियों में मेटा (Meta), ट्विटर (Twitter), स्ट्राइप (Stripe), लाइफ्ट (Lyft), एफर्म (Affirm) और क्लाउडकिचंस (CloudKitchens) शामिल हैं। सैन फ्रांसिस्को बेस्ड वेंचर कैपिटल फर्म डे वन वेंचर्स (Day One Ventures) ने ऐलान किया कि वह उन 20 कंपनियों 1 लाख डॉलर निवेश करेंगी, जिनकी हाल में छंटनी हुई है या छह महीने बाद होगी। साथ ही सबसे बेहतर कंपनी में 10 लाख डॉलर यानी 8.13 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे।
