ZestMoney to Shut Down: "बाय नाउ और पे लेटर" की सुविधा देने वाला स्टार्टअप जेस्टमनी (ZestMoney) बंद होने जा रहा है। नियामकीय अनिश्चितताओं और कंपनी के नए मैनेजमेंट की ओर से बिजनेस को पूनर्जीवित करने का प्रयास असफल रहने के बाद यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने मंगलवार 5 दिसंबर को कर्मचारियों के साथ एक टाउनहाल बैठक में बताया कि वे अपना बिजनेस बंद कर रहे हैं और कंपनी में बचे 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगा। हालांकि कारोबार बंद करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वह अपनी लीगल और फाइनेंस टीम को बनाए रखेगा। ZestMoney का वैल्यूएशन अपने पीक पर 40 करोड़ डॉलर था।
