Get App

Dunzo को 7 कंपनियों ने भेजा कानूनी नोटिस, करीब ₹11 करोड़ का बकाया चुकाने की मांग

नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप डंजो (Dunzo) को उसके वेंडर्स से लगातार कानूनी नोटिस मिल रहे हैं, जिसमें कंपनी से बकाया भुगतान करने को कहा जा रहा है। कंपनी को ये कानूनी नोटिस ऐसे समय में मिल रही है, जब वह अपने मुख्य बिजनेस को चालू रखने के लिए कैश की कमी का सामना कर रही है

Vikrant singhअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 5:12 PM
Dunzo को 7 कंपनियों ने भेजा कानूनी नोटिस, करीब ₹11 करोड़ का बकाया चुकाने की मांग
Dunzo को गूगल इंडिया और फेसबुक इंडिया ने भी कानूनी नोटिस भेजे हैं

नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप डंजो (Dunzo) को उसके वेंडर्स से लगातार कानूनी नोटिस मिल रहे हैं, जिसमें कंपनी से बकाया भुगतान करने को कहा जा रहा है। कंपनी को ये कानूनी नोटिस ऐसे समय में मिल रही है, जब वह अपने मुख्य बिजनेस को चालू रखने के लिए कैश की कमी का सामना कर रही है। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। सिर्फ पिछले 2 हफ्तों में Dunzo ने अपने कैशफ्लो को मैनेज करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें कर्मचारियों की सैलरी को रोकना, कर्मचारियों की अधिकतम सैलरी 75,000 रुपये पर सीमित करना और यहां तक कि उससे तीसरे दौर की छंटनी का भी ऐलान किया है।

Dunzo ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि 4 सितंबर तक कठिन समय खत्म हो जाएगा, लेकिन फिर भी कंपनी के लिए चीजें आसान होती नहीं दिख रही हैं। सूत्रों ने बताया कि इस साल मार्च से अबतक इसे कम से कम 7 संस्थाओं से कानूनी नोटिस मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि Dunzo को गूगल इंडिया, निलेंसो, क्लोवर वेंचर्स, फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड), कपशप, कू और ग्लांस से कानूनी नोटिस मिले हैं। मनीकंट्रोल को पता चला है कि कुल मिलाकर, Dunzo पर वेंडर्स का करीब 11.4 करोड़ रुपये बकाया है, जो पहले के अनुमानित बकाया 5-6 करोड़ रुपये से करीब दोगुना है।

Dunzo ने 24 जुलाई को भेजे गए मनीकंट्रोल के सवालों का जवाब नहीं दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें