Tata 1mg : टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाला ऑनलाइन हेल्थटेक प्लेटफॉर्म 1एमजी (online healthtech platform 1mg) यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है। उसने टाटा डिजिटल (Tata Digital) की अगुआई में हुआ 4 करोड़ डॉलर का फंडिंग राउंड पूरा होने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। स्टार्टअप को यह फंडिंग 1.25 से 1.30 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर हुई है। 1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन ले स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है।
