किराना के सामानों की होम डिलिवरी करने वाला स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) पेशेवरो के पसंदीदा काम करने की जगह की लिस्ट में शामिल हुआ है। जेप्टो प्रोफेशनल्स के लिए प्रिफर्ड वर्कप्लेस के तौर पर टॉप स्टार्टअप चुना गया है। यह लिस्ट एक टॉप रिक्रूटिंग प्लेटफॉर्म ने बनाई है। इस रैंकिंग में जेप्टो के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल कैब एग्रीगेटर ब्लूस्मार्ट, फिनटेक कंपनी डिट्टो इंश्योरेंस, ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम और स्काईरूट एयरोस्पेस को शामिल किया गया है।
Linkdin ने जारी की है लिस्ट
लिंकडिन (Linkdin) ने बुधवार को अपनी टॉप 20 इंडियन स्टार्टअप की लिस्ट जारी की थी। जो कि उभरती हुई कंपनियों की एक सालाना रैंकिंग है। यह उन स्टार्टअप की लिस्ट है जहां पर पेशेवर काम करना चाहते हैं। यह लिस्ट लगभग 1 करोड़ सदस्यों के हायरिंग प्लेटफॉर्म के डेटा पर बेस्ड है। इससे पहले पिछले साल जारी हुई इस लिस्ट में जेप्टो की रैंक चौथी है। जबकि इस साल जेप्टो ने पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाया है।
इससे पहले किस नंबर पर था जेप्टो
इंप्लाई की संख्या में इजाफा, नौकरी चाहने वालों का इंटरेस्ट, कंपनी और उसके इंप्लॉई के अंदर जुड़ाव और लिंकडिन की टॉप कंपनियों की लिस्ट से टैलेंट को अपनी तरफ खींचने वाले स्टार्टअप के मामले में जेप्टो इस साल टॉप पर है। वहीं अगर पिछले साल इस लिस्ट की बात करें तो जेप्टो का नंबर चौथा था। यह लिस्ट इस मामले में भी खास है कि इस साल इसमें शामिल 20 स्टार्टअप्स में से 14 नए स्टार्टअप्स ऐसे हैं जिनकी पहली बार एंट्री हुई है। ये कंपनियां भारत के स्टार्टअप्स एरिया में इनोवेशन की क्षमता और स्पीड को बताती हैं।
लिंकडिन इंडिया के एडिटोरियल चीफ निरजिता बनर्जी ने कहा ये स्टार्टअप अभी नए टैलेंट को नौकरियां देना चाह रहे हैं। इसलिए यह भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को डेवलप करने और इसकी कहानी को बयां करने का सानदार मौका है।