Get App

Zepto के नाम पर दर्ज हुई ये उपलब्धि, पशेवरों के पसंदीदा काम करने वाली कंपनियों की लिस्ट में किया टॉप

जेप्टो (Zepto) प्रोफेशनल्स के लिए प्रिफर्ड वर्कप्लेस के तौर पर टॉप स्टार्टअप चुना गया है। यह लिस्ट एक टॉप रिक्रूटिंग प्लेटफॉर्म ने बनाई है। इस रैंकिंग में जेप्टो के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल कैब एग्रीगेटर ब्लूस्मार्ट, फिनटेक कंपनी डिट्टो इंश्योरेंस, ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम और स्काईरूट एयरोस्पेस को शामिल किया गया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 3:23 PM
Zepto के नाम पर दर्ज हुई ये उपलब्धि, पशेवरों के पसंदीदा काम करने वाली कंपनियों की लिस्ट में किया टॉप
जेप्टो (Zepto) प्रोफेशनल्स के लिए प्रिफर्ड वर्कप्लेस के तौर पर टॉप स्टार्टअप चुना गया है

किराना के सामानों की होम डिलिवरी करने वाला स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) पेशेवरो के पसंदीदा काम करने की जगह की लिस्ट में शामिल हुआ है। जेप्टो प्रोफेशनल्स के लिए प्रिफर्ड वर्कप्लेस के तौर पर टॉप स्टार्टअप चुना गया है। यह लिस्ट एक टॉप रिक्रूटिंग प्लेटफॉर्म ने बनाई है। इस रैंकिंग में जेप्टो के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल कैब एग्रीगेटर ब्लूस्मार्ट, फिनटेक कंपनी डिट्टो इंश्योरेंस, ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम और स्काईरूट एयरोस्पेस को शामिल किया गया है।

Linkdin ने जारी की है लिस्ट

लिंकडिन (Linkdin) ने बुधवार को अपनी टॉप 20 इंडियन स्टार्टअप की लिस्ट जारी की थी। जो कि उभरती हुई कंपनियों की एक सालाना रैंकिंग है। यह उन स्टार्टअप की लिस्ट है जहां पर पेशेवर काम करना चाहते हैं। यह लिस्ट लगभग 1 करोड़ सदस्यों के हायरिंग प्लेटफॉर्म के डेटा पर बेस्ड है। इससे पहले पिछले साल जारी हुई इस लिस्ट में जेप्टो की रैंक चौथी है। जबकि इस साल जेप्टो ने पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाया है।

Prataap Snacks के शेयर 3% लुढ़के, GST अधिकारियों ने बेंगलुरु मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया दौरा | Moneycontrol Hindi

इससे पहले किस नंबर पर था जेप्टो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें