Get App

Unacademy के CMO करण श्रॉफ ने छोड़ी कंपनी, पिछले साल ही कंपनी ने प्रमोट कर बनाया था पार्टनर

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली एडटेक यूनिकॉर्न कंपनी अनएकेडमी (Unacademy) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) करण श्रॉफ (Karan Shroff) ने इस्तीफा दे दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 5:38 PM
Unacademy के CMO करण श्रॉफ ने छोड़ी कंपनी, पिछले साल ही कंपनी ने प्रमोट कर बनाया था पार्टनर
करण श्रॉफ 3 साल पहले मार्केटिंग वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर Unacademy से जुड़े थे

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली एडटेक यूनिकॉर्न कंपनी अनएकेडमी (Unacademy) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) करण श्रॉफ (Karan Shroff) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हें पिछले साल ही पार्टनर के तौर पर प्रमोट किया गया था। श्रॉफ ने 1 सितंबर को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बताया कि वह Unacademy में अपने कर्तव्यों से हट जाएंगे। करण ने तीन साल पहले मार्केटिंग वाइस-प्रेसिंडेट के तौर पर Unacademy को ज्वाइन किया था।

श्रॉफ ने पोस्ट में लिखा, "मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने जीवन के इस अध्याय में मेरी मदद की और मैं इंडस्ट्री में हर किसी के लिए बेहद आभारी हूं कि जिन्होंने Unacademy को आज का ब्रांड बनाने में मदद की।" उन्होंने कहा, "इस मोड़ पर मैं Unacademy से आगे अपने अगले अध्याय की तरफ बढ़ूंगा।"

श्रॉफ को सितंबर 2020 में अनएकेडमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के पद पर प्रमोट किया गया था। Unacademy से पहले, श्रॉफ शाओमी (Xiaomi) के साथ जुड़े थे और चार सालों से अधिक समय तक भारत में उसके ब्रांड मार्केटिंग हेड थे।

हालांकि करण श्रॉफ ने किन वजहों से अनएकेडमी छोड़ने का फैसला किया है, यह अभी साफ नहीं है। करण श्राफ और अनएकेडमी ने मनीकंट्रोल के भेजे मैसेजेज और कॉल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें