फिनफ्लूएंसर के स्टार्टअप The 1% Club में बड़ा निवेश, Nikhil Kamath ने डाले ₹10 करोड़

ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने नया निवेश किया है। निखिल ने यह निवेश फिनफ्लूएंसर से आंत्रप्रेन्योर बने शरण हेगड़े और राघव गुप्ता की The 1% Club में किया है। निखिल कामत की वेंचर कैपिटल ग्रुहास (Gruhas) और पुजोलाना ग्रुप (Puzzolana Group) के अभिजीत पई ने The 1% Club में प्री-सीरीज ए फंडिंग के दौरान 10 करोड़ रुपये डाले हैं

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
निखिल कामत (Nikhil Kamath) की The 1% Club से जो निवेश मिला है, उसका इस्तेमाल इसके कारोबार को बढ़ाने और अधिक से अधिक टैलेंटेड लोगों को अपने से जोड़ने में होगा।

ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने नया निवेश किया है। निखिल ने यह निवेश फिनफ्लूएंसर से आंत्रप्रेन्योर बने शरण हेगड़े और राघव गुप्ता की The 1% Club में किया है। निखिल कामत की वेंचर कैपिटल ग्रुहास (Gruhas) और पुजोलाना ग्रुप (Puzzolana Group) के अभिजीत पई ने The 1% Club में प्री-सीरीज ए फंडिंग के दौरान 10 करोड़ रुपये डाले हैं। The 1% Club अभी एडुटेक प्लेटफॉर्म है जो अब फिनटेक और एडुटेक के कॉम्बिनशन की तरफ बढ़ रही है। अभी यह बाजार नियामक SEBI के पास रजिस्टर्ड नहीं हुई है लेकिन इस प्रक्रिया में यह काफी आगे तक बढ़ चुकी है।

सिर्फ मेंबर्स के लिए है The 1% Club प्लेटफॉर्म

The 1% Club सिर्फ मेंबर्स के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें इंडिविजुअल्स को अपने वित्तीय भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलती है। यह मदद एडुकेशनल रिसोर्सेज, मेंटरशिप और आंत्रप्रेन्योरियल मौकों के रूप में होती है। The 1% Club का कहना है कि अभी यह एडुटेक प्लेटफॉर्म ही है लेकिन यह फिनटेक और एडुटेक प्लेटफॉर्म बनने की कगार पर है। शरण हेगड़े के मुताबिक लोग तभी बेहतर ढंग से निवेश कर सकते हैं और वित्तीय फैसले ले सकते हैं, जब उन्हें इसके बारे में अच्छी तरीके से पता हो। The 1% Club इन्हीं सब जानकारियों को फिनटेक की सुविधा से मिलाने का काम करता है। राघव गुप्ता के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य नए भारत के लिए लोगों की वित्तीय इच्छाओं को पूरा करना है।

Zerodha के Nikhil Kamath करेंगे Nazara में 100 करोड़ का निवेश, इस भाव पर मिलेंगे शेयर


निवेश का कैसे होगा इस्तेमाल

निखिल कामत की ग्रुहास से जो निवेश मिला है, उसका इस्तेमाल इसके कारोबार को बढ़ाने और अधिक से अधिक टैलेंटेड लोगों को अपने से जोड़ने में होगा। निखिल का कहना है कि The 1% Club फाइनेंस और कम्यूनिटी का विशेष संयोजन है जो किसी शख्स के वेल्थ क्रिएशन और फाइेंशियल मैनेजमेंट को लेकर सोच को बदल सकता है। निखिल को भरोसा है कि यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में फिनटेक और एडुटेक की दिशा तय करेगा।

Petronet LNG के CEO को उम्मीद, हाई रिटर्न देगा कंपनी का पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट

बढ़ते फिनटेक इनोवेशन स्पेस और इंफ्लूएंसर के बिजनेस और मार्केटिंग के माहौल में ग्रुहास के साथ साझेदारी से शरण हेगड़े के स्टार्टअप को एक और स्ट्रैटेजिक सपोर्ट मिला है। ग्रुहास के को-फाउंडर अभिजीत पई ने भी The 1% Club में निवेश को लेकर काफी खुशी जताई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।