ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने नया निवेश किया है। निखिल ने यह निवेश फिनफ्लूएंसर से आंत्रप्रेन्योर बने शरण हेगड़े और राघव गुप्ता की The 1% Club में किया है। निखिल कामत की वेंचर कैपिटल ग्रुहास (Gruhas) और पुजोलाना ग्रुप (Puzzolana Group) के अभिजीत पई ने The 1% Club में प्री-सीरीज ए फंडिंग के दौरान 10 करोड़ रुपये डाले हैं। The 1% Club अभी एडुटेक प्लेटफॉर्म है जो अब फिनटेक और एडुटेक के कॉम्बिनशन की तरफ बढ़ रही है। अभी यह बाजार नियामक SEBI के पास रजिस्टर्ड नहीं हुई है लेकिन इस प्रक्रिया में यह काफी आगे तक बढ़ चुकी है।
