सिंगापुर के स्टार्टअप Zilingo ने भारतीय मूल की सीईओ को किया बर्खास्त, अनियमितताओं के आरोप में हो चुकी थीं सस्पेंड

पूर्व सीईओ ने कहा, ‘बलि का बकरा’ बनाए जाने के खिलाफ अपने अधिकारों के तहत लड़ेंगे कानूनी लड़ाई  

अपडेटेड May 20, 2022 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जिलिंगो ने हाल में कहा था कि अंकिति बोस ने 31 मार्च को सस्पेंड होने के बाद कुछ उत्पीड़न से संबंधित आरोप लगाए थे, लेकिन बोर्ड के किसी पूर्व और मौजूदा सदस्य को उत्पीड़न के दावों की जानकारी नहीं थी

Zilingo : सिंगापुर के बी2बी ई-कॉमर्स स्टार्टअप जिलिंगो ने अपनी सीईओ अंकिति बोस (Ankiti Bose) को बर्खास्त कर दिया। अनियमितताओं के आरोप में वह पहले से ही सस्पेंड चल रही थीं।

अन्य बातों के अलावा “गलत आचरण” के आधार पर बर्खास्तगी की पुष्टि करते हुए बोस ने इंस्टाग्राम पर कहा कि एक गुमनाम व्हिशब्लोअर की शिकायत के आधार पर 51 दिन तक सस्पेंशन के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “क्रॉल (Kroll) द्वारा शिकायत की जांच के आधार पर मुझे सस्पेंड किया गया था। मैंने तो क्रॉल, न ही डेलॉय की रिपोर्ट (Deloitte reports) को देखा और न ही उनके द्वारा मांगे गए डॉक्युमेंट पेश करने के लिए प्रयाप्त समय नहीं दिया गया।”

बलि का बकरा बनाने का लगाया आरोप


“बलि का बकरा” का बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, “मेरी बर्खास्तगी के बाद कोई भी रिपोर्ट आएगी, वह नुकसान पहुंचाने वाली होगी क्योंकि यह विरोधी पक्षों से निर्देशित होगी। हम बलि का बकरा बनाए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। मैं इस प्रक्रिया से जुड़े हितों के टकराव पर जल्द ही ज्यादा डिटेल के साथ बात करूंगी।”

SBI ATM Cash Withdrawal Rule: बिना OTP के नहीं निकाल पाएंगे एसबीआई एटीएम से कैश, बैंक ने बताया तरीका

फाइनेंसेज में अनियमितताओं के लगे थे आरोप

टेमासेक होल्डिंग्स और सिकोइया कैपिटल इंडिया के निवेश वाली जिलिंगो (Zilingo Pte) इस साल अप्रैल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आई थी, जब वह गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक से 15 से 20 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश कर रही थी। उस समय  इनवेस्टर्स ने विचार-विमर्श के दौरान उसके फाइनेंसेज पर सवाल उठाए थे।

जिलिंगो ने 2 मई को कहा था कि कंपनी के खातों में कथित अनियमितताओं को लेकर 2 मई को बोस को सस्पेंड करने का फैसला बोर्ड ने संयुक्त रूप से लिया था। यह फैसला किसी एक इनवेस्टर का नहीं था।

सिंगापुर की फैशन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप ने कहा, “कुछ गंभीर शिकायतें मिलने के बाद बोर्ड ने एक पूर्ण जांच शुरू करते हुए सीईओ को सस्पेंड कर दिया था।”

उत्पीड़न के आरोपों की जानकारी नहीं : जिलिंगो

जिलिंगो ने कहा था कि बोस ने 31 मार्च को सस्पेंड होने के बाद कुछ उत्पीड़न से संबंधित आरोप लगाए थे, लेकिन बोर्ड के किसी पूर्व और मौजूदा सदस्य को उत्पीड़न के दावों की जानकारी नहीं थी।

हालांकि, भारतीय मूल की पूर्व सीईओ के खिलाफ लगे आरोपों पर कंपनी ने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।