SBI ATM Cash Withdrawal Rule: बिना OTP के नहीं निकाल पाएंगे एसबीआई एटीएम से कैश, बैंक ने बताया तरीका

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि SBI एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहले OTP डालना होगा

अपडेटेड May 20, 2022 पर 3:23 PM
SBI एटीएम से कैश निकालने के तरीका पहले से अधिक सुरक्षित है।

SBI ATM Cash Withdrawal Rule: अगर आप भी SBI सेविंग अकाउंट होल्डर्स हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। SBI एटीएम से कैश निकालने के तरीके को बैंक ने काफी सुरक्षित कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि SBI एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहले OTP डालना होगा और इसका तरीका बताया। यहां आपको बता रहे हैं एटीएम से पैसा निकालने के लिए एसबीआई की OTP बेस्ड सर्विस कैसे काम करेगी।

OTP डालने के बाद निकलेगा एटीएम से पैसा

SBI के एटीएम से पैसा निकालने के लिए OTP दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। ग्राहक बिना OTP के कैश नहीं निकाल पाएंगे। OTP की सर्विस SBI बैंक 1 जनवरी 2020 से शुरू कर चुका है। इसका मकसद ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचाना है।


SBI ने ट्वीट करके बताया तरीका

ATM से कैश निकालने के लिए OTP ओटीपी की अनिवार्यता के बारे में SBI ने ट्विटर पर बताया।

 

 

SBI एटीएम से पैसे निकालने का तरीका-

- SBI एटीएम से कैश निकालने के लिए सबसे पहले कार्ड एटीएम मशीन में डालें।

- OTP ऑप्शन पर क्लिक करें.

- अपने रजिस्टर्ड मोबाइलन नंबर पर ओटीपी आएगा। अब इसे डालें।

- इसके बाद ATM Pin) डालें।

- कैश एटीएम मशीन से निकल जाएगा।

ऑनलाइन पेमेंट के लिए 1 जुलाई से आपको हर बार अपने कार्ड की पूरी डिटेल देनी पड़ेगी, जानिए क्या है मामला

.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।