Zomato-Blinkit ने मर्जर के लिए किया समझौता, CCI से जल्द मंजूरी लेने की तैयारी

यह डील ब्लिंकिट की पिछली बार आंकी गई वैल्युएशन से कम पर होने की संभावना है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 5:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अरबिंदर ढींढसा, सीईओ और कोफाउंडर, ब्लिंकिट (पूर्व नाम ग्रोफर्स)

Zomato-Blinkit deal : ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो और ऑनलाइन ग्रॉसर ब्लिंकिट ने मर्जर के लिए एक समझौता किया है। यह डील पूरी तरह स्टॉक आधारित होगी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि यह डील ब्लिंकिट की पिछली बार आंकी गई वैल्युएशन से कम पर लगभग 70 करोड़ डॉलर पर होने की संभावना है।

जोमैटो से 10 करोड़ डॉलर जुटाकर यूनिकॉर्न बनी थी ब्लिंकिट

Blinkit ने पिछली बार जोमैटो से एक राउंड के तहत 10 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे कंपनी को यूनिकॉर्न का स्टेटस मिल गया था। लिस्टेड फूड टेक कंपनी इसके लिए मंजूरी लेने के उद्देश्य से जल्द ही कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया से संपर्क करेगी।

हाल में मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि जोमैटो (Zomato) कैश की तंगी से जूझ रही ब्लिंकिट को 7.5-10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ब्लिंकिट ने बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपने कर्मचारियों की छंटनी की है, स्टोर बंद किए हैं और कुछ वेंडरों के भुगतान में देरी की है।


Indian IT कंपनियों को ऑनसाइट काम करने के लिए बढ़ाना पड़ सकता है कर्मचारियों का वेतन, जानिये वजह

Zomato ने IPO से पहले खरीदी थी ब्लिंकिट की 10% हिस्सेदारी

जोमैटो (Zomato) ने पिछली बार बीते साल जुलाई में अपना IPO आने से ठीक पहले एक अरब डॉलर की वैल्युएशन पर ब्लिंकिट में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। पहले खबरें थीं कि ब्लिंकिट को Zomato से 50 करोड़ डॉलर मिलने जा रहे हैं, लेकिन के बाजार के हालात और न्यू एज टेक स्टॉक्स की पिटाई के चलते ऐसा हो नहीं सका।

पिछले महीने ब्लिंकिट ने इनोवेन कैपिटल से 1 करोड़ डॉलर के कर्ज लेने के ए एक टर्मशीट पर दस्तखत किए थे, जो कंपनी को तीन किस्तों में मिलने हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये पिछले महीने ही मिल गए थे।

कई शहरों में ब्लिंकिट ने की है छंटनी

ब्लिंकिट ने हाल में मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता से राइडर्स, पिकर्स और स्टोर मैनेजर्स जैसे सेगमेंट से छंटनियां की थीं। कंपनी में वर्तमान में 2,000 से ज्यादा लोगों का स्टाफ पेरोल पर और 30,000 का ग्राउंड स्टाफ है। इस छंटनी से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 5 फीसदी की कमाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।