Get App

Zomato-Blinkit ने मर्जर के लिए किया समझौता, CCI से जल्द मंजूरी लेने की तैयारी

यह डील ब्लिंकिट की पिछली बार आंकी गई वैल्युएशन से कम पर होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 5:13 PM
Zomato-Blinkit ने मर्जर के लिए किया समझौता, CCI से जल्द मंजूरी लेने की तैयारी
अरबिंदर ढींढसा, सीईओ और कोफाउंडर, ब्लिंकिट (पूर्व नाम ग्रोफर्स)

Zomato-Blinkit deal : ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो और ऑनलाइन ग्रॉसर ब्लिंकिट ने मर्जर के लिए एक समझौता किया है। यह डील पूरी तरह स्टॉक आधारित होगी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि यह डील ब्लिंकिट की पिछली बार आंकी गई वैल्युएशन से कम पर लगभग 70 करोड़ डॉलर पर होने की संभावना है।

जोमैटो से 10 करोड़ डॉलर जुटाकर यूनिकॉर्न बनी थी ब्लिंकिट

Blinkit ने पिछली बार जोमैटो से एक राउंड के तहत 10 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे कंपनी को यूनिकॉर्न का स्टेटस मिल गया था। लिस्टेड फूड टेक कंपनी इसके लिए मंजूरी लेने के उद्देश्य से जल्द ही कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया से संपर्क करेगी।

हाल में मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि जोमैटो (Zomato) कैश की तंगी से जूझ रही ब्लिंकिट को 7.5-10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ब्लिंकिट ने बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपने कर्मचारियों की छंटनी की है, स्टोर बंद किए हैं और कुछ वेंडरों के भुगतान में देरी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें