Zomato अपने यूजर्स के लिए लेकर आया ये नई सर्विस, अब चार रेस्टोरेंट से कार्ट बना कर सकेंगे ऑर्डर

जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में कई सारे कार्ट बना सकेंगे। मौजूदा वक्त में फूड डिलिवरी बिजनेस में स्लोडाउन देखने को मिला है। जिस वजह से जोमैटो अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में मैक्सिमम चार रेस्टोरेंटट से कार्ट बना पाएंगे और अपने पसंद के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर पाएंगे। इसके अलावा एक कार्ट को चेक करने के बाद दूसरे कार्ट से भी ऑर्डर कर पाएंगे

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 2:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में कई सारे कार्ट बना सकेंगे

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में कई सारे कार्ट बना सकेंगे। मौजूदा वक्त में फूड डिलिवरी बिजनेस में स्लोडाउन देखने को मिला है। जिस वजह से जोमैटो अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में मैक्सिमम चार रेस्टोरेंटट से कार्ट बना पाएंगे और अपने पसंद के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर पाएंगे। इसके अलावा एक कार्ट को चेक करने के बाद दूसरे कार्ट से भी ऑर्डर कर पाएंगे। जोमैटो ने यह फैसेल्टी फोनपे (PhonePe) के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म पिनकोड के प्लेबुक सर्विस की तर्ज पर शुरू की है।

फोनपे ने शुरू की थी यह सर्विस

मल्टी कार्ट की यह फैसेल्टी पिनकोड के लॉन्चिंग के वक्त रिवील की थी। फोनपे के सीईओ समीर निगम का कहना था कि यह सर्विस शॉपिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। जिसके बाद शॉपिंग में भी तेजी आएगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस तरह की फैसेल्टी से ग्राहक ज्यादा शॉपिंग के लिए तेजी से फैसले ले सकते हैं तो जोमैटो भी इससे अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ा सकता है।

गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी P&G, 2,000 करोड़ के निवेश का ऐलान


क्या कहा जोमैटो ने

जोमैटो के एक प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी में हमारा लक्ष्य ग्राहकों के एक्सपीरियंस को लगातार बेहतर बनाना, उनके लिए कुछ नया करना और अपनी सर्विस को डेवलप करना है। इस सुविधा के साथ, ग्राहक अलग-अलग मेनू में बिना आगे-पीछे किए कई कार्ट बना सकते हैं। बता दें कि स्विगी और जोमैटो में लगातार एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ देखने को मिल रही है। दोनों ही प्लेटफॉर्म फूड डिलिवरी मार्केट में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दिखाई दे रहे हैं। इस वक्त फूड डिलिवरी का मार्केट लगभग 5 बिलियन डॉलर का है।

कितनी है मार्केट हिस्सेदारी

जेफरीज के डेटा के मुताबिक मौजूदा वक्त में स्वीगी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 45 फीसदी की है। वही जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी लगभग 55 फीसदी है। बता दें कि साल 2020 में स्वीगी की फूड डिलिवरी मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 52 फीसदी की थी जो कि 2021 में घटकर 47 फीसदी की हो गई थी। वहीं साल 2023 में यह गिरकर 45 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं साल 2023 में स्वीगी का रेवेन्यू 600 मिलियन डॉलर से बढ़कर 900 मिलियन डॉलर हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।