Get App

Zomato अपने यूजर्स के लिए लेकर आया ये नई सर्विस, अब चार रेस्टोरेंट से कार्ट बना कर सकेंगे ऑर्डर

जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में कई सारे कार्ट बना सकेंगे। मौजूदा वक्त में फूड डिलिवरी बिजनेस में स्लोडाउन देखने को मिला है। जिस वजह से जोमैटो अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में मैक्सिमम चार रेस्टोरेंटट से कार्ट बना पाएंगे और अपने पसंद के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर पाएंगे। इसके अलावा एक कार्ट को चेक करने के बाद दूसरे कार्ट से भी ऑर्डर कर पाएंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 2:39 PM
Zomato अपने यूजर्स के लिए लेकर आया ये नई सर्विस, अब चार रेस्टोरेंट से कार्ट बना कर सकेंगे ऑर्डर
ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में कई सारे कार्ट बना सकेंगे

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में कई सारे कार्ट बना सकेंगे। मौजूदा वक्त में फूड डिलिवरी बिजनेस में स्लोडाउन देखने को मिला है। जिस वजह से जोमैटो अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जोमैटो के यूजर्स अब एक ही वक्त में मैक्सिमम चार रेस्टोरेंटट से कार्ट बना पाएंगे और अपने पसंद के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर पाएंगे। इसके अलावा एक कार्ट को चेक करने के बाद दूसरे कार्ट से भी ऑर्डर कर पाएंगे। जोमैटो ने यह फैसेल्टी फोनपे (PhonePe) के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म पिनकोड के प्लेबुक सर्विस की तर्ज पर शुरू की है।

फोनपे ने शुरू की थी यह सर्विस

मल्टी कार्ट की यह फैसेल्टी पिनकोड के लॉन्चिंग के वक्त रिवील की थी। फोनपे के सीईओ समीर निगम का कहना था कि यह सर्विस शॉपिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। जिसके बाद शॉपिंग में भी तेजी आएगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस तरह की फैसेल्टी से ग्राहक ज्यादा शॉपिंग के लिए तेजी से फैसले ले सकते हैं तो जोमैटो भी इससे अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ा सकता है।

गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी P&G, 2,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

क्या कहा जोमैटो ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें