Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने Blinkit में अपने पर्सनल स्टेक टाइगर ग्लोबल को बेचे

Zomato ने अगले 1-2 सालों में स्टार्टअप्स में लगाने के लिए 1 बिलियन डॉलर अलग रखे हैं, जिसमें क्विक कॉमर्स स्पेस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है

अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 3:09 PM
Zomato के CEO दीपिंदर गोयल

Zomato के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल ने ऑनलाइन किराना डिलीवरी फर्म Blinkit में अपनी निजी हिस्सेदारी (Personal stake) न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड टाइगर ग्लोबल को बेच दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब ब्लिंकिट फूड डिलीवरी स्टार्ट-अप से 500 मिलियन डॉलर जुटाना चाहता है।

टाइगर ग्लोबल की सिंगापुर की लेखा और कॉर्पोरेट नियामक प्राधिकरण (Accounting and Corporate Regulatory Authority) के साथ फाइलिंग के हवाले से डील स्ट्रीट एशिया की तरफ से सबसे पहले इसकी जानकारी दी गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकिट में गोयल ने 2015 में पहला निवेश किया था और ब्लिंकिट के अंतिम फंडरेज के 67.48 डॉलर के शेयर प्राइस को मानते हुए, गोयल के इस डील के जरिए 2.86 मिलियन डॉलर कमाने की उम्मीद है।


Zomato ने टाइगर ग्लोबल के साथ ब्लिंकिट (जो पहले Grofers था), उसमें एक अरब डॉलर से ज्यादा की वैल्यूएशन पर 120 मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए साइन अप करने के छह महीने बाद यह सौदा किया।

इससे पहले दिसंबर में, गोयल ने यह भी साफ किया कि Zomato के लॉजिस्टिक्स एग्रीगेटर में निवेश करने से पहले उन्होंने "जोरी प्रॉफिट" के साथ शिपरॉकेट से बाहर कर दिया था। गोयल ने इसी साल की शुरुआत में शिपरॉकेट में निवेश किया था।

पिछले महीने भी Zomato ने एक एड टेक फर्म Adonmo Pvt Ltd में निवेश किया था। स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक डिसक्लोजर में, Zomato ने कहा कि शुरुआती चरण की निवेश फर्म Bace Fund LP, जिसमें गोयल का निवेश था, Adonmo में एक मौजूदा निवेशक थी।

स्थिति को साफ करने के मकसद से, कंपनी ने कहा कि बास फंड एलपी में गोयल का निवेश 1000,000 डॉलर का था, जो "फंड का एक बहुत छोटा हिस्सा" था।

Zomato ने अगले 1-2 सालों में स्टार्टअप्स में लगाने के लिए 1 बिलियन डॉलर अलग रखे हैं, जिसमें क्विक कॉमर्स स्पेस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

Adonmo में 15 मिलियन डॉलर का निवेश करने के अलावा, Zomatao ने B2B सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म अर्बनपाइपर टेक्नोलॉजी में 5 मिलियन डॉलर, लॉजिस्टिक्स एग्रीगेटर शिप्रॉकेट में 75 मिलियन डॉलर, मैजिकपिन में 50 मिलियन डॉलर और क्योरफिट में 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।