सिर्फ एक महीने में Zomato Gold के मेंबर्स की संख्या 9 लाख के पार, मुनाफे पर नहीं पड़ेगी चोट

Zomato Gold सर्विस को जनवरी में शुरू किया गया था और एक महीने के भीतर ही इसमें 900,000 से भी ज्यादा मेंबर जुड़ चुके हैं। जोमैटो की गोल्ड सर्विस अपने चौथे स्टेज में है और इसे लेकर पहले कई तरह के विवाद भी हो चुके हैं। जोमैटो ने अपनी इस सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जोमैटो गोल्ड की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑन टाइम गारंटी है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 11:03 PM
सिर्फ एक महीने में Zomato Gold के मेंबर्स की संख्या 9 लाख के पार, मुनाफे पर नहीं पड़ेगी चोट

ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) को हाल ही में लॉन्च की गई अपनी नई सर्विस Zomato Gold को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन चुनौतियों के बावजूद कंपनी का भरोसा अपने इस नए मेंबरशिप प्रोग्राम Zomato Gold पर कायम है। कंपनी का कहना है कि Zomato Gold में सामने आने वाली रेवेन्यू से जुड़ी चुनौतियों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। Zomato गोल्ड सर्विस को पिछले महीने जनवरी में ही शुरू किया गया था उसके बाद से इसमें अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा मेंबर जुड़ चुके हैं।

जोमैटो को करना पड़ रहा है चुनौतियों का सामना

बता दें कि जोमैटो को हाल ही में कुछ तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जोमैटो अपनी नई गोल्ड मेंबरशिप प्रोग्राम के लिए बैंकिंग कर रहा है ताकि इस कठिन वक्त से उबरा जा सके। जोमैटो की गोल्ड सर्विस को कई सारे नए ग्राहक मिल चुके हैं।

Paytm : बेहतर तिमाही नतीजों के बाद 5 दिनों में 32% चढ़ा शेयर, सेल्स टीम को मजबूत करने के लिए हायरिंग करेगी कंपनी


जोमैटो गोल्ड को मिल चुके हैं लाखों ग्राहक

जौमेटो गोल्ड सर्विस को जनवरी में शुरू किया गया था और एक महीने के भीतर ही इसमें 900,000 से भी ज्यादा मेंबर जुड़ चुके हैं। जोमैटो की गोल्ड सर्विस अपने चौथे स्टेज में है और इसे लेकर पहले कई तरह के विवाद भी हो चुके हैं। जोमैटो ने अपनी इस सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जोमैटो गोल्ड की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑन टाइम गारंटी है। इसके अलावा जोमैटो कस्टमर्स को गोल्ड मेंबरशिप में पीक ऑवर्स के दौरान रेस्टोरेंट्स में प्रायोरिटी मिलती है। इसके अलावा डाइनिंग-आउट और फूड डिलिवरी दोनों में ही कई तरह के ऑफर मिलते हैं।

जोमैटो की गोल्ड सर्विस से पड़ेगा रेवेन्यू पर निगेटिव प्रभाव

Zomato ने कहा कि गोल्ड सर्विस से शॉर्ट टर्म में रेवेन्यू पर निगेटिल असर पड़ेगा। हालांकि हम दूसरे तरीकों से इसकी भरपाई कर लेंगे। Zomato के CFO अक्षंत गोयल का कहना है कि जोमैटो गोल्ड की वजह से हमारे रेवेन्यू पर शार्ट टर्म के लिए निगेटिव इंपैक्ट होगा लेकिन हम दूसरी लागतों से होने वाले रेवेन्यू से इसे ऑफसेट करेंगे। लंबी अवधि में हम इससे फायदा हासिल करेंगे।

जौमैटो के लिए चुनौता बन सकती है गोल्ड सर्विस

कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक जौमेटो गोल्ड से आने वाले वक्त में कंपनी के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कंपनी के फाउंडर दिपिंदर गोयल का मानना है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 के दूसरी तिमाही तक ब्रेक-ईवन EBITDA तक पहुंचने का लक्ष्य है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।