टाटा ग्रुप (Tata Group) चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) की भारतीय इकाई वीवो इंडिया में मेजॉरिटी स्टेक खरीद सकता है। इसके लिए बातचीत जारी है। मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन समेत संचालन में घरेलू कंपनियों को शामिल करने के लिए भारत सरकार के दबाव के बाद वीवो, लोकल पार्टनर्स तलाश रही है। एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "वीवो और टाटा ग्रुप के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंच गई है, वैल्यूएशंस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीवो, टाटा की ओर से ऑफर की जा रही वैल्यूएशन से अधिक की मांग कर रही है। टाटा ग्रुप की इस सौदे में रुचि है, लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।"
