टाटा स्टील (Tata Steel) को ब्रिटिश सरकार 50 करोड़ पाउंड (करीब 5,150 करोड़ रुपये) का ग्रांट देने पर राजी हो गई है। कंपनी को यह राशि उसके ब्रिटिश प्लांट में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करने के लिए दिया जाएगा। कंपनी ने शुक्रवार 15 सितंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। टाटा स्टील का यह प्लांट साउथ वेल्स के पोर्ट टैलबोट (Port Talbot Plant) कस्बे में है। ब्रिटिश सरकार और टाटा स्टील के बीच महीनों से इस प्रोजेक्ट को बंद होने से बचाने के लिए बातचीत चल रही थी।
