टीसीएस के एंप्लॉयीज में डर का माहौल है। उन्हें नौकरी जाने की आंशका सता रही है। टीसीएस की नई बेंच पॉलिसी इसकी वजह है। टीसीएस इंडिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। टाटा समूह की इस कंपनी में 6 लाख से ज्यादा एंप्लॉयीज काम करते हैं। आखिर टीसीएस की नई बेंच पॉलिसी क्या है, इस पॉलिसी की वजह से कितने एंप्लॉयीज की नौकरी जा सकती है?