देश के निजी सेक्टर में भारी निवेश करने वाली टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट (Tiger Global Management) ने इस महीने किसी भी भारतीय स्टार्टअप में निवेश नहीं किया है। स्टार्टअप इकोसिस्टम के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है लेकिन टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट के इस रवैये से फंडिंग विंटर के बुरे होने के संकेत मिल रहे हैं। यह दो साल में पहली बार है जब टाइगर ग्लोबल ने किसी महीने में किसी भी भारतीय स्टार्टअप में पैसा नहीं लगाया है। इससे पहले जनवरी 2021 में भी ऐसा ही हुआ था। दिग्गज अमेरिकी हेज फंड टाइगर ग्लोबल ने पिछले साल जनवरी 2022 में नौ फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया था।
